फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   martyrs' day function in srinagar

कश्मीर में लगा कर्फ्यू, बड़े अलगाववादी नेता बंद

Mon, 13 Jul 2015 04:46 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
martyrs' day function in srinagar

भारत प्रशासित कश्मीर में कानून व्यवस्था पर संकट पैदा होने की आशंका के कारण प्रमुख अलगाववादी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही, 'शहीदों की मज़ार' की ओर जाने वाली प्रस्तावित साझा रैली को रोकने के लिए रास्तों की नाकाबंदी भी कर दी गई है।

विज्ञापन


पुराने श्रीनगर के ख्वाज़ा बाज़ार स्थित 'शहीदों की मज़ार' वो जगह है जहां साल 1931 में कश्मीर के तत्कालीन महाराजा हरि सिंह के खिलाफ हुए विद्रोह के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए 20 से अधिक लोगों की कब्रें हैं।
विज्ञापन


13 जुलाई का दिन अकेला ऐसा दिन है जिसे भारत-समर्थक और भारत-विरोधी 'राष्ट्रीय शहीद दिवस' के रूप में मनाते रहे हैं। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शहीद दिवस के दौरान वहां अलगाववादियों की मौजूदगी से क़ानून-व्यवस्था पर संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति बनाए रखने के लिए हमने उन्हें घरों में ही बने रहने का निर्देश दिया है।'जवाब में अलगाववादी नेताओं ने इसे सरकार का 'अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया' बताया है।

'अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया'

martyrs' day function in srinagar

पिछले एक दशक में ऐसा पहली बार हो रहा है कि घाटी के अलगाववादी नेता भारत सरकार के शासन के ख़िलाफ़ एकजुट हो गए।
हालांकि इन नेताओं ने कहा है कि बीते कुछ सालों से अलग इस 13 जुलाई को वे हड़ताल नहीं करेंगे।

यहां कई लोगों का मानना है कि अलगाववादी समूहों के बीच एकता से भारत और पाकिस्तान के बीच नए सिरे से शांति-सदभाव को बनाए रखने की कोशिश को बल मिल सकता है।

लेकिन कुछ तबकों का मानना है कि बिना अलगाववादियों की सहमति के भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की ओर से कई मसलों पर समाधान निकालने के फ़ैसले से वे खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed