फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   martyr army troop aurangzab dead body reached to poonch

J&K: ईद के दिन घर पहुंचा शहीद औरंगजेब का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के बाद किया गया अंतिम संस्कार

Sat, 16 Jun 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 16 Jun 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
martyr army troop aurangzab dead body reached to poonch
AURANGZAB - फोटो : ANI

पुलवामा में शहीद जवान औरंगजेब का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच चुका है। सेना द्वारा उन्हें सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी गई। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद जवान के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।  जिसमें सेना के जवान व स्थानीय लोग शामिल थे। 

विज्ञापन


शहीद औरंगजेब के अंतिम संस्कार में भारी तदाद में लोग एकजुट हुए। इस दौरान वहा मौजूद हर चेहरे पर पाक और कश्मीर के आतंकियों के प्रति गुस्सा साफ छलक रहा था। अंतिम संस्कार के दौरान स्थानीय लोगों ने 'शहीद औरंगजेब अमर रहे' के नारे लगाए गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार कश्मीर से खत्म करे आतंकवाद
जवान के पिता मोहम्मद हनीफ ने अपने शहीद राइफलमैन बेटे औरंगजेब की हत्या के पीछे पाकिस्तान को कसूरवार ठहराया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लिए औरंगजेब जैसे 10 बेटे भी कुर्बान हैं। उन्होंने कहा, मेरे बेटे ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की।

उसने अपना वादा निभाया। उसने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी और फिर मेरे पास वापस आया है। मैं केंद्र और राज्य सरकारों से अनुरोध करता हूं कि वह आतंकवाद का सफाया कर दें।
हनीफ ने कश्मीर में आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को कसूरवार ठहराते हुए आतंकियों को पनाह देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए पाकिस्तान भारत से कश्मीर कभी नहीं छीन सकता है। कश्मीर भारत का अटूट अंग है और इसे कोई अलग नहीं कर सकता है।

हनीफ ने केंद्र और कश्मीर के नेताओं से कश्मीर को आतंकवाद से निजात दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंसा की इस आग में हर रोज न जाने कितने मासूम झुलसते हैं।




ईद पर आने का किया था वादा
फोन पर मां के साथ हुई आखिरी बातचीत में औरंगजेब ने बोला था कि वह ईद पर घर आएगा। आज उनकी उसी बातों को याद करके पूरे परिवार के आखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बेटा तो नहीं लेकिन उसकी शहादत के बाद पार्थिव शरीर जरूर ठीक ईद के दिन ही घर पहुंचा चुका है। 

ईद के दिन औरंगजेब के पूर गांव में मातम पसरा हुआ है। इस ईद पर औरंगजेब ने अपने पिता से घर के अंधेरे को मिटाने के लिए वादा किया था। उसने फोन पर जानकारी दी थी कि वह इस बार अपने साथ इनवर्टर लेकर आएगा। जिसके बाद घर वालों को बिजली की परेशानी नहीं होगी।


किसी को क्या पता था कि घर में रोशनी का एक दिया जलाने का सपना कश्मीर के उन जल्लाद आतंकियों के कारण टूट जाएगा। जिन्होंने इतनी बेरहमी के साथ उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed