फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   martydom day

Jammu News: लोगों ने नम आंखों से सपूत को किया याद

विज्ञापन
martydom day
दोमाना। जम्मू नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के मिश्रीवाला में रविवार को शहीद ग्रेवाल सिंह का 18वां शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान एडीजीपी मुकेश सिंह मुख्य अतिथि, डीआईजी विवेक गुप्ता और एसएसपी जम्मू चंदन कोहली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मिश्रीवाला के लोगों सहित परिजनों ने नम आंखों से बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, परिवार की ओर से निर्मित पार्क का एडीजीपी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बेटे को श्रद्धांजलि देते समय शहीद की माता कृष्णा देवी के आंखों से आंसू छलक गए। वहीं पिता जोगिंदर सिंह ने भी नम आंखों से बेटे को श्रद्धांजलि दी। शहीद ग्रेवाल सिंह का झिड़ी में 1998 में हुई विशेष भर्ती मेें चयन हुआ था। 18 दिसंबर, 2003 में डीआईजी राजौरी के कार्यालय में तैनात थे। इस दौरान आतंकी हमले में ग्रेवाल और उनके साथी शौकत शहीद हो गए थे। शहादत के समय उनकी आयु 27 साल थी और रिश्ता भी हो चुका था। 2005 में राष्ट्रपति ने पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवॉर्ड से शहीद ग्रेवाल के परिवार को नवाजा था। एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि पार्क में वह पुलिस विभाग की तरफ से शहीद की मूर्ति लगाएंगे। जल्द ही मिश्रीवाला के किसी स्थान का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा। इस दौरान एसएसपी सुरेंद्र चौधरी, एसपी ग्रामीण संजय शर्मा, एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह, डीएसपी केडी भगत, एसएचओ कानाचक राहुल महाजन, सरपंच मिश्रीवाला पल्लवी वर्मा, रोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed