फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   many trains will be not coming jammu till january 23

23 जनवरी तक कई ट्रेनें जम्मू नहीं आएंगी

Tue, 19 Jan 2016 03:54 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
many trains will be not coming jammu till january 23

जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों के परिचालन और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे की तरफ से ट्रैक के दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। इसके अलावा केबिन में पैनल भी स्थापित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इन कार्यों को पूर्ण करने के लिए 23 जनवरी तक नान-इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। यह काम हर रोज दो से छह घंटे तक चलेगा। इसके चलते कई ट्रेनों का जम्मू और उधमपुर आना रद्द किया गया है। कार्य की वजह से कई ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा। इसकी वजह से वे विलंब से पहुंचेंगी।
विज्ञापन


डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जम्मू से बाड़ी ब्राह्मणा के बीच रेल ट्रैक के दोहरीकरण का काम सोमवार से शुरू हुआ। दोनों स्टेशन के बीच मात्र 100 मीटर तक दोहरीकरण न होने से बाहर से आने वाली गाड़ियों को काफी देर तक आउटर पर खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम पूरा होने के बाद गाड़ियों को जम्मू स्टेशन पर पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।कोटा-उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का 20 जनवरी को कोटा से और 21 जनवरी को उधमपुर से रद्द रहेगी। पठानकोट-उधमपुर, उधमपुर-पठानकोट डीएमयू 21 से 23 जनवरी तक नहीं चलेगी।

ये गाड़‌ियां नहीं आयेगी जम्मू

many trains will be not coming jammu till january 23

आनंद विहार उधमपुर विशेष रेलगाड़ी 21 को आनंद विहार से उधमपुर के लिए नहीं चलेगी। वहीं उधमपुर से यह 22 जनवरी को नहीं चलेगी। इनके अलावा कटड़ा तक चलने वाली जम्मू मेल नवयुग एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, हेमकुंठ एक्सप्रेस देरी से पहुंचेगी और देरी से ही रवाना होंगी।

रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार 21 और 22 जनवरी को भटिंठा से जम्मू तवी एक्सप्रेस पठानकोट तक ही आएगी। वापसी में यह ट्रेन जम्मू के बजाय पठानकोट से चलेगी। टाटा-मूरी एक्सप्रेस 20 जनवरी को पठानकोट तक ही आएगी। वापसी में 22 जनवरी को यह ट्रेन पठानकोट से ही जाएगी। 20 जनवरी को कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस बाड़ी ब्राह्मणा तक ही आएगी।

21 और 22 जनवरी को कटड़ा से जम्मू मेल दोपहर दो के बजाय शाम पांच बजे चलेगी। इसके साथ ही नवयुग एक्सप्रेस कटड़ा से 21 जनवरी को सुबह 9:55 के बजाय 22 जनवरी को रात 12:55 बजे रवाना होगी।

22 जनवरी को जम्मू आने के बजाय बाड़ी ब्राह्मणा तक ही आएगी

many trains will be not coming jammu till january 23

वाराणसी-जम्मू तवी बेगमपुरा एक्सप्रेस 22 जनवरी को जम्मू आने के बजाय बाड़ी ब्राह्मणा तक ही आएगी। वापसी में यह ट्रेन इस दिन बाड़ी ब्राह्मणा से ही चलेगी। कटड़ा से चेन्नई तक जाने वाली अंडमान एक्सप्रेस 22 जनवरी को सुबह 9:55 बजे के बजाय 23 जनवरी को रात 12:55 बजे कटड़ा से रवाना होगी। कटड़ा-ऋषिकेश हेमकुंठ एक्सप्रेस 22 जनवरी को कटड़ा से शाम 4:20 के बजाय 4:50 पर छूटेगी।

23 जनवरी को अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस पठानकोट तक आएगी। जम्मू-तवी भटिंडा एक्सप्रेस जम्मू के बजाय पठानकोट से जाएगी। जम्मू-टाटानगर मूरी एक्सप्रेस जम्मू के बजाय पठानकोट से चलेगी।

वाराणसी से जम्मू बेगमपुरा एक्सप्रेस बाड़ी ब्राह्मणा तक आएगी। वापसी में यह ट्रेन पठानकोट से चलेगी। कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस बाड़ी ब्राह्मणा तक ही आएगी। 23 को जम्मू मेल कटड़ा से शाम 4:20 के बजाय सात बजे, कटड़ा-चेन्नई सेंट्रल अंडमान एक्सप्रेस कटड़ा से रात 9:55 के बजाय 11:45 बजे और हेमकुंठ एक्सप्रेस शाम 4:20 के बजाय शाम 4:50 पर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed