{"_id":"6325c625446afc018c2b2847","slug":"many-programs-in-jammu-kashmir-on-pm-modi-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश में कई कार्यक्रम, कश्मीर में भी हुए आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश में कई कार्यक्रम, कश्मीर में भी हुए आयोजन
Sat, 17 Sep 2022 06:38 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 17 Sep 2022 06:38 PM IST
सार
पीएम मोदी के जन्मदिन पर उधमपुर में भाजयुमो ने शनिवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें युवाओं के साथ कई नेताओं ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन
जम्मू में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। जम्मू समेत कश्मीर संभाग में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उधमपुर में भाजयुमो ने शनिवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें युवाओं के साथ कई नेताओं ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन
नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि उनके जन्मदिन को समाज सेवा के रूप में मनाया जाए। भाजयुमो के जिला प्रधान सुशांत गुप्ता के नेतृत्व में सुबह साढ़े 10 बजे रक्तदान शिविर की शुरूआत हुई। इसके बाद पूर्व विधायक आरएस पठानिया, डीडीसी घोरडी राकेश शर्मा, बीडीसी घोरडी आरती शर्मा, आदि नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
दोपहर तक चले शिविर में करीब 60 लोगों ने मानवता की सेवा के लिए अपना रक्तदान किया। इस दौरान भाजपा के जिला प्रधान पूर्ण चंद, पूर्व विधायक पवन गुप्ता, रोहित सेठी, आदि नेता भी मौजूद थे।पवन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया है।
विज्ञापन
इसके तहत 15 दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा पखवाड़ा गांधी जयंती यानी 2 अक्तूबर तक चलेगा। भाजयुमो के जिला प्रधान ने कहा कि भाजयुमो ने संकल्प किया है कि मानवता की सेवा के लिए सभी रक्तदान करेंगे।
पूरे देश में ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा किया जाएगा। रक्तदान कर प्रधानमंत्री के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। सेवा पखवाड़े के तहत कई सफाई अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 23 सितंबर को महाराजा की जयंती पर भी धूम मचाएंगे।