फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   many expose can be made in case of pak funding to separatists

अलगाववादियों की ना-पाक फंडिंग के मामले में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे, हाथ लगे पुख्ता सबूत

Wed, 07 Jun 2017 09:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Wed, 07 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
many expose can be made in case of pak funding to separatists
अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी - फोटो : PTI

आतंकी गतिविधियों के लिए आर्थिक मदद के मामले में एनआईए की ओर से अलगाववादियों तथा कारोबारियों के ठिकानों से बरामद दस्तावेजों में कई अहम राज छिपे हुए हैं। इनकी जांच में पता चले तथ्यों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, ताकि इन्हें घेरा जा सके।

विज्ञापन


उम्मीद है कि इस सिलसिले में अगले कुछ दिनों में एनआईए अलगाववादियों तथा कारोबारियों से पूछताछ कर सकती है। इससे आतंकी गतिविधियों के लिए आर्थिक मदद मामले में अलगाववादियों और कारोबारियों के गठजोड़ का पर्दाफाश हो सकता है। 
विज्ञापन


एनआईए सूत्रों का कहना है कि छापे के दौरान बरामद लैपटाप, मोबाइल तथा अन्य दस्तावेजों की जांच में अब तक कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। फोन कॉल के डिटेल खंगाले जा रहे हैं। लैपटॉप तथा मोबाइल के डाटा की भी पड़ताल की गई है। इसमें कई लोगों से बार-बार बात करने की बात सामने आई है। बैंक खातों की जांच में कुछ संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी करेंसी और बेनामी संपत्ति के कनेक्शन की भी जांच

many expose can be made in case of pak funding to separatists
मामले की जांच जारी - फोटो : demo pics

सूत्रों का कहना है कि पीओके से कारोबार से जुडे़ कच्चे बाउचर में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। एक कारोबारी के यहां से विदेशी करेंसी बरामद होने के मुद्दे पर एनआईए गंभीर है। इस कारोबारी से पूछताछ की गई है। जांच में कुछ बेनामी संपत्तियों के विषय में भी जानकारी हासिल हुई है, जिसके बारे में पूछताछ हो सकती है।

सूत्रों का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में भी कुछ लोगों पर शिकंजा कस सकता है। हालांकि, एनआईए फिलहाल किसी भी ब्योरे को सार्वजनिक करने से बच रही है। ज्ञात हो कि शनिवार तथा रविवार को एनआईए ने श्रीनगर, दिल्ली, हरियाणा तथा जम्मू में अलगाववादियों तथा पीओके से कारोबार से जुड़े 34 ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज जब्त किए थे। 

अब भी डेरा डाले हुए है एनआईए टीम

many expose can be made in case of pak funding to separatists
एनआईए - फोटो : File Photo
सूत्रों का कहना है कि भले ही दो दिनों से छापेमारी नहीं हो रही है, लेकिन एनआईए की टीम ने यहां डेरा डाल रखा है। इससे कहा जा रहा है कि अभी और कई कारोबारी निशाने पर हैं। अलगाववादियों ने पूछताछ में श्रीनगर और जम्मू के कई कारोबारियों के नाम बताए थे, जिसके आधार पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के बाद पीओके व्यापार से जुड़े कारोबारियों ने एहतियातन और अधिक सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed