फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   many areas facing water crisis

कई क्षेत्रों में गहराया पेयजल संकट

Tue, 20 Jan 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बसोहली
ब्यूरो/अमर उजाला,बसोहली Updated Tue, 20 Jan 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
 many areas facing water crisis

तहसील के कई गांवों में इस समय भयंकर पेयजल संकट है। पहाड़ी पंचायत बांजल के मोड़ा हल के ग्रामीण पिछले एक दशक से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


कठुआ-बसोहली मुख्य मार्ग पर स्थित गांव बटाड़ा गांव में भी भयंकर पेयजल संकट है। हालत यह है कि आजादी के बाद से अब तक ग्रामीणों की मुश्किलात को हल करने के लिए कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन


पहाड़ी पंचायत बांजल के पूर्व सरपंच जगदेव राज, प्रीतम, देव सिंह, कृष्ण चंद आदि ने बताया कि हर मोड़े में करीब चालीस परिवार रहते हैं, लेकिन पानी की सुविधा नहीं के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिडिल स्कूल में एक नल लगा है। इस गांव में चार किलोमीटर दूर रामरचना के प्राकृतिक स्रोत से पानी की आपूर्ति की जाती है। चार किलोमीटर लंबी ग्रेवटी जगह-जगह टूटी हुई है, जिससे काफी पानी बर्बाद हो जाता है।

गांव तक पहुंचते-पहुंचते पानी की काफी मात्रा यूं ही बह जाती है। जगदेवराज ने बताया कि सबसे बड़ी मुश्किल मिडिल स्कूल में बच्चों के लिए मिड डे-मील बनाने में आती है। उसके लिए एक किलोमीटर दूर बावली से पानी लाना पड़ता है।


कुछ इसी तरह की कहानी कठुआ-बसोहली मुख्य मार्ग पर स्थित बटाड़ा गांव की है। बटाड़ा गांव में आज तक पाइप लाइन नहीं बिछाने से लोगों को प्राकृतिक स्रोतों पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

स्थानीय निवासी सुरेंद्र डडबाड़िया ने बताया कि कुछ महीनों बाद ही गर्मी आ जाएगी, तब पानी के लिए हाहाकार मचेगा। भाजपा किसान प्रकोष्ठ प्रधान केवल सिंह, केहर सिंह, प्रीतम सिंह आदि ने बताया कि बटाड़ा के इर्दगिर्द मोड़ा खरलाड़ और पपराली में करीब 190 परिवार रहते हैं, लेकिन साफ पानी के लिए तरस रहे हैं।

दोनों मोड़ों के लोग दो बावलियों और एक हैंडपंप से पानी लेते हैं। बरसात के मौसम में बावलियों का पानी भी गंदा हो जाता है, तब बड़ी परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed