रेलवे आरक्षण केंद्र में मैन पावर की कमी से अटक रहा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, बाकी स्टाफ को डबल शिफ्ट में ड्यूटी करनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन जम्मू के आरक्षण केंद्र में जहां 33 मुलाजिमों का स्टाफ हुआ करता था उनमें से मात्र 14 ही काम कर रहे हैं।
दो स्टाफ कटड़ा जा चुके हैं, लिहाजा मैन पावर के अभाव में आरक्षण केंद्र चल रहा है और मौजूदा स्टाफ को आठ घंटे की ड्यूटी के बजाय डबल ड्यूटी करनी पड़ रही है।
डबल शिफ्ट में काम करने को मजबूर स्टाफ
यहां पर कार्यरत स्टाफ दबाव में काम कर रहा है और स्टाफ की कमी को लेकर नई नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। उल्लेखनीय है कि आरक्षण केंद्र में चार काउंटर हैं तथा त्योहारी सीजन में यहां पर यात्री आरक्षण टिकट लेने के लिए अधिक संख्या में आते हैं।
हालांकि जम्मू रेलवे स्टेशन पर्यटकों तथा माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां के आरक्षण केंद्र में स्टाफ की कमी रहने के कारण मौजूदा स्टाफ को दबाव में काम करना पड़ता है।
जबकि यहां पर स्टाफ की कमी की पूर्ति के लिए उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन की जम्मू शाखा की ओर से रेलवे प्रशासन से मांग भी उठाई जा चुकी है। अभी तक इसकी मांग पूरी नहीं हो सकी है।