फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Manmohan Singh UP Declares Seven-Day State Mourning on Former PM Dr. Manmohan Singh's Demise

Manmohan Singh Death: 'भारत ने एक महान नेता को खो दिया', फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने दिया शोक संदेश

Fri, 27 Dec 2024 12:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 27 Dec 2024 12:03 PM IST
सार

नेताओं ने डा. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी दूरदर्शिता, विनम्रता और नेतृत्व कौशल की सराहना की।

विज्ञापन
Manmohan Singh UP Declares Seven-Day State Mourning on Former PM Dr. Manmohan Singh's Demise
मनमोहन सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने चुनौतीपूर्ण समय में भारत को जरूरी आर्थिक नेतृत्व, वैश्विक मान्यता, स्थिरता और एकता प्रदान की। मैं उनके निधन से दुखी हूं। वह दूरदर्शी और भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक थे। मुझे उनके मंत्रिमंडल में दो बार सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने उनकी असाधारण विनम्रता, बुद्धिमता और शालीनता को प्रत्यक्ष रूप से देखा है।

विज्ञापन


आजाद ने कहा कि डॉ. सिंह ने अपनी टीम को स्वतंत्रता और विश्वास के साथ काम करने के लिए सशक्त बनाकर सहयोग और उत्कृष्ठता का माहौल बनाया। एक अर्थशास्त्री और राजनेता के रूप में उनका योगदान हमेशा भारत के इतिहास में अंकित रहेगा। डाॅ. मनमोहन सिंह की विरासत परिवर्तनकारी नेतृत्व की है, जिसने पीढि़यों से अनगिनत व्यक्तियों को प्रेरित किया है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनसे सीखने के कई अवसर मिले। वह वास्तव में एक बौद्धिक दिग्गज और एक कुशल अर्थशास्त्री थे। लेकिन सबसे बढ़कर वह एक सज्जन व्यक्ति थे। उनके निधन से भारत ने एक महान सपूत को खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईमानदारी के स्तंभ थे 
नेकां अध्यक्ष डाॅ. फारूक अब्दुल्ला ने भी मनमोहन सिंह निधन पर दुख जताया। कहा कि वे एक संपूर्ण राजनेता, अर्थशास्त्री और ईमानदारी के स्तंभ के रूप में रहे, जिन्होंने बुद्धिमत्ता और विनम्रता के साथ देश का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed