फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Manifold Oxygen Plant to be set up at 15 CHC

15 सीएचसी में मैनीफोल्ड ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे

विज्ञापन
Manifold Oxygen Plant to be set up at 15 CHC
जम्मू। सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी को लेकर स्वास्थ्य निदेशालय हरकत में आया है। संभाग के 15 सीएचसी (कम्युनिटी हेल्थ सेंटर) में मैनीफोल्ड ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। स्थायी प्लांट न लगने तक यह अस्थायी तौर पर काम करेंगे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। इन प्लांट के लगने से कोविड और गैर कोविड मरीजों को राहत मिलेगी। अभी तक गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन के लिए जम्मू के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। विश्व बैंक पोषित इस योजना में प्रत्येक सीएचसी में जरूरत के मुताबिक 10-20 ऑक्सीजन बेड स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने तकनीकी स्तर पर सीएचसी का निरीक्षण किया है। इसमें जगह की शिनाख्त की गई है। सरकार की ओर से अधिकतर जिला और शहरी अस्पतालों में जेनरेशन ऑक्सीजन प्लांट की मंजूरी दी गई है, लेकिन इन प्लांट को स्थापित करने में करीब छह माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

हाई प्रेशर ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी
मैनीफोल्ड ऑक्सीजन प्लांट में जरूरत के मुताबिक एक साथ 10-20 बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर लगाए जाते हैं, जिसे सीधा सप्लाई लाइन में जोड़ा जाता है। इससे हाई प्रेशर ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है, जो सीधे मरीज तक पहुंचती है। इसमें कतार में लगाए सिलिंडरों के खाली होने की जानकारी मिलती रहती है, जिससे अन्य भरे हुए सिलिंडर सप्लाई लाइन में जोड़ दिए जाते हैं और वह नियमित रूप से आपूर्ति करती रहती है। शहर के गांधीनगर कोविड अस्पताल में मैनीफोल्ड ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। यहां मरीजों के लिए कई ऑक्सीजन बेड तैयार किए गए हैं। जीएमसी में भी मैनीफोल्ड ऑक्सीजन प्लांट चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार कर रहे डीपीआर
संभाग की 15 सीएचसी में मैनीफोल्ड ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इससे कोविड मरीजों को राहत मिलेगी। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। जिसमें मैकेनिकल विभाग के साथ फाइनल किया जा रहा है।
-डॉ. रेणु शर्मा, स्वास्थ्य निदेशक, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed