फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   manhas general assembly was held in paludha ground

पलौड़ा ग्राउंड में मन्हास महासभा का एकजुटता पर जोर

Wed, 15 Oct 2014 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 15 Oct 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
manhas general assembly was held in paludha ground

मन्हास बिरादरी का वार्षिक सम्मेलन मंगलवार को पलौड़ा ग्राउंड में आयोजित किया गया। इसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बाहरी राज्यों से भी बिरादारी के लोग शामिल होने पहुंचे। इस मौके पर हवन कर बाबा दीप सिंह मन्हास को याद किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद महापुरुष लक्ष्मण दास मन्हास (बंदा बहादुर) के अलावा बचित्तर सिंह मन्हास, जनरल भाग सिंह, जनरल लाभा सिंह और कैप्टन गंधर्व सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन के दौरान बिरादरी के राष्ट्रीय प्रधान हरनाम सिंह मन्हास ने मन्हास महासभा का वार्षिक लेखा जोखा पेश किया।
विज्ञापन


उन्होंने बिरादरी सदस्यों को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि बिरादरी के लोग समय के साथ अपने में बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि आज भी बिरादरी के काफी लोग पिछडे़ और गरीब हैं। उनकी देखभाल भी हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन में मशहूर जादूगर एसके शर्मा ने जादू भी दिखाया। इसके अलावा बिरादरी के मशहूर भेंट गायक सुरेंद्र मन्हास ने ‘मिठड़ी ए डोगरें दी बोली ते खंड मिट्ठे लोग डोगरे’ से समा बांध दिया।


उन्होंने बिरादरी सदस्यों से बच्चों के साथ डोगरी में वार्तालाप करने को कहा। डोगरी फिल्म कुग्गी मार उड़ारी के लेखक बसंत मन्हास ने भी कार्यक्रम पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed