{"_id":"591418554f1c1b1522850823","slug":"man-dies-and-one-injured-in-pak-shelling","type":"story","status":"publish","title_hn":"LoC पर सीजफायर उल्लंघन, पाकिस्तान की गोलाबारी में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC पर सीजफायर उल्लंघन, पाकिस्तान की गोलाबारी में युवती की मौत
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 11 May 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
फिर सीजफायर का उल्लंघन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बुधवार की रात नौशेरा सेक्टर में फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में जबरदस्त गोलाबारी की। पाकिस्तानी फायरिंग की चपेट में आकर पुखरनी निवासी 35 साल की अख्तर बी की मौत हो गई। अख्तर के पति मोहम्मद हनीफ गोलाबारी में बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
उन्हें इलाज के लिए नौशेरा अस्पताल लाया जा रहा है। भारत की बोर से भी पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले तो रुक-रुक कर गोलाबारी की और आधी रात के बाद धुआंधार फायरिंग शुरू कर दी। आशंका है कि इस फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
पहले पाकिस्तान ने बुधवार की रात 10:50 बजे के करीब नौशेरा सेक्टर के झांगड़, सेर, मकड़ी इलाके में मोर्टार और अन्य बड़े हथियारों से गोलाबारी की। इसके अलावा लाम सेक्टर के खुखरानी और वंदमोरा इलाके में पाकिस्तानी रेंजरों ने रात 11:30 बजे भारी गोलाबारी शुरू की।
विज्ञापन
जो रात 3 बजे तक जारी रही। गोलाबारी की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। इससे ग्रामीणों में दहशत का आलम व्याप्त हो गया। पिछले दिनों भी पाकिस्तान ने इन्हीं इलाकों में गोलाबारी की थी। देर रात तक गोलाबारी जारी थी।