{"_id":"03ea7503b660563318ed612a87e4db68","slug":"man-arrested-with-two-pakistani-sim-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंढर में दो पाकिस्तानी सिमकार्ड के साथ ग्रामीण गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंढर में दो पाकिस्तानी सिमकार्ड के साथ ग्रामीण गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Sun, 13 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंढर पुलिस ने शनिवार को गांव डराना में छापामारी कर एक व्यक्ति को दो पाकिस्तानी सिमकार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी का नाम आमीर हुसैन शाह है।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ आरपीसी की धारा 15/18/38/39,120 बी और 2/3 दुश्मन के लिए जासूसी करने का मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेंढर पुलिस को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली थी कि गांव डराना निवासी आमीर हुसैन शाह देश के दुश्मनों के लिए काम करता है और उसके पास पाकिस्तानी मोबाइल सिमकार्ड भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
इसके बाद एसएसपी पुंछ जतिंदर सिंह जोहर की अगुवाई में एसडीपीओ मेंढर शाहीद नईम और एसएचओ मेंढर अंजीर अमहद के साथ गांव डराना में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहा है और कुछ समय पाकिस्तान में भी गुजारा है। इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तानी नेटवर्क का आतंकियों के ओजीडब्ल्यू तथा आईएसआई के एजेंट लाभ उठाते हैं।