{"_id":"633f27b2de614f5b0f0a8f3f","slug":"mallikarjun-kharge-on-9th-visit-to-jammu-kashmir-will-meet-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"AICC President Election: मल्लिकार्जुन खरगे 9 से जम्मू कश्मीर दौरे पर, कांग्रेस नेताओं से मांगेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AICC President Election: मल्लिकार्जुन खरगे 9 से जम्मू कश्मीर दौरे पर, कांग्रेस नेताओं से मांगेंगे वोट
Fri, 07 Oct 2022 02:04 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:04 AM IST
सार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे प्रदेश के 339 डेलिगेट से मुलाकात कर वोट के लिए अपील करेंगे। इस चुनाव में खरगे के अलावा शशि थरूर उम्मीदवार हैं। मल्लिकार्जुन विशेष विमान से निर्धारित तिथि को सुबह 10.30 बजे श्रीनगर और फिर दोपहर को 1 बजे जम्मू में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे 9 अक्तूबर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं। वह श्रीनगर और जम्मू में 339 डेलिगेट के साथ मिलकर मतदान के लिए समर्थन मांगेंगे।
विज्ञापन
इस एक दिवसीय दौरे के दौरान श्रीनगर और जम्मू में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। चुनाव के दौरान पार्टी मुख्यालय श्रीनगर और जम्मू में बैलेट बाक्स के माध्यम से डेलिगेट मतदान करके राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 17 अक्तूबर को चुनाव होंगे और 19 अक्तूबर को नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
इस चुनाव में खरगे के अलावा शशि थरूर उम्मीदवार हैं। मल्लिका अर्जुन विशेष विमान से निर्धारित तिथि को सुबह 10.30 बजे श्रीनगर और फिर दोपहर को 1 बजे जम्मू में पहुंचेंगे। श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय और जम्मू में जेके रिजार्ट में डेलिगेट से मिलना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इसमें जम्मू से दो सौ से अधिक डेलिगेट शामिल होंगे। जम्मू कश्मीर से प्रत्येक ब्लाक से एक डेलिगेट राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान करेगा। प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी का कहना है कि अभी उन्हें खरगे के कार्यक्रम के बारे में बताया गया है।
वह प्रदेश के डेलिगेट के साथ चर्चा करेंगे। प्रदेश में पीआरओ (प्रदेश रिटर्निंग आफिसर) सांसद रंजीत रंजन की देखरेख में चुनाव करवाए जाएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लंबे समय बाद चुनाव प्रक्रिया की जा रही है। जम्मू और श्रीनगर पार्टी मुख्यालयों में चुनाव के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी तैनात रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने राहुल गांधी के हाथ में पार्टी की कमान सौंपने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन राहुल गांधी चुनाव में शामिल नहीं हुए हैं। जिससे डेलिगेट के मतदान से ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को तय किया जाएगा। लंबे समय बाद जम्मू कश्मीर के डेलिगेट को मतदान का मौका मिलेगा।