फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MAJOR INFILTRATION FROM LINE OF CONTROL

सीजफायर उल्लंघन की आड़ में पाक से हुई है बड़ी घुसपैठ की साजिश, मिले खुफिया इनपुट

Sun, 09 Jul 2017 11:34 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 09 Jul 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
MAJOR INFILTRATION FROM LINE OF CONTROL
फाइल फोटो

नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर उल्लंघन की आड़ में 39 आतंकी घुसपैठ करने में सफल रहे हैं। बर्फ पिघलने के शुरुआत के साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर से आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए सीजफायर के उल्लंघन की घटनाओं में तेजी आई। पाकिस्तान औसतन प्रतिदिन गोलाबारी कर आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश करता रहा है।

विज्ञापन


सेना ने पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे 150 से अधिक घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम किया है, लेकिन सीजफायर उल्लंघन की आड़ में हाल के दिनों में 39 आतंकी घुसपैठ में सफल रहे हैं। इन पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश की जा रही है।सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक घुसपैठ की कोशिशें कश्मीर के उड़ी और जम्मू संभाग के पुंछ सेक्टर में सबसे अधिक हो रही हैं। 
विज्ञापन


हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सलाहुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने के बाद से पीओके में हिजबुल के आतंकियों के शिविरों में हलचल तेज है। पुंछ से सटे पीओके के इलाकों में सलाहुद्दीन ने एक सप्ताह तक कैंप किया है। हिजबुल के छह लांचिग पैड उस इलाके में हैं। उड़ी सेक्टर में लश्कर-ए-तैयबा के फिदायीन दस्ते लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। उड़ी में सेना ने तीन माह में घुसपैठ की 24 कोशिशों को नाकाम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाबलों की सतर्कता से नाकाम हुई आतंकी साजिशें

MAJOR INFILTRATION FROM LINE OF CONTROL
फाइल फोटो

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठनों ने आतंकी बुरहान वानी की बरसी के मौके पर जम्मू और कश्मीर में एक साथ कई हमलों की साजिश रची है। बुरहान की बरसी के दिन शनिवार को बांदीपोरा में छोटा हमला हुआ। सेना और सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण आतंकियों की साजिश नाकाम हुई है, लेकिन खतरा बरकरार है।

आतंकियों द्वारा अमरनाथ यात्रियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर देश भर में माहौल बिगाड़ने की साजिश संबंधी इनपुट अनंतनाग के एसएसपी को मिले थे। उसके बाद पूरे कश्मीर में सघन तलाशी अभियान में नौ आतंकी ढेर किए गए। घाटी में पहले से मौजूद आतंकियों को घेरकर मारने का अभियान चल रहा है। ताजा घुसपैठ कर आने वाले फिदायीन दस्तों से खतरा ज्यादा है। 

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाई

MAJOR INFILTRATION FROM LINE OF CONTROL
फाइल फोटो

आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर शनिवार से 13 जुलाई तक अलगाववादियों ने हड़ताल और विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया है। सुरक्षा बलों ने पहले दिन इस प्रयास को विफल कर दिया है। कश्मीर में लगभग 1500 अलगाववादी, पत्थरबाज और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों के अलावा हाईवे और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed