फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MAJOR DIES IN URI SECTOR OF BARAMULLA IN KASHMIR

कश्मीर: बारामुला के उड़ी सेक्टर में संदिग्ध अवस्था में सैन्य अधिकारी की मौत, मामले की जांच जारी

Tue, 18 Jul 2017 11:13 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी.अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी.अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 18 Jul 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
MAJOR DIES IN URI SECTOR OF BARAMULLA IN KASHMIR
प्रतिकात्मक चित्र

जम्मू-कश्मीर में सेना के एक अधिकारी की संदिग्ध अवस्था में मौत होने की खबरें हैं। सूत्रों के हवाले से मिली शुरूआती जानकारियों के अनुसार मृत अधिकारी सेना की राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट में तैनात थे। हालांकि मौत के मामले की जांच सेना और स्थानीय पुलिस की ओर से शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सेना की 8 राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेट में तैनात एक सैन्य अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। ये घटना एलओसी से सटे जिले बारामुला के उड़ी सेक्टर स्थित कमलकोट इलाके में हुई है। 
विज्ञापन


शक जताया जा रहा है कि अधिकारी की मौत एलओसी पार से हुई पाकिस्तानी गोलीबारी में हुई है। इसके इतर सूत्रों के हवाले से ये खबर है कि अधिकारी का किसी जवान से झगड़ा होने के बाद जवान द्वारा उन्हें गोली मारी गई है। हालांकि इस बारे में जांच की जा रही है कि जवान की मौत किन परीस्थितियों में हुई है। लेकिन अब तक सेना या स्थानीय पुलिस की ओर से मामले की पुष्टि न करते हुए इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed