फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   major attackes happened in many areas of south kashmir

आतंकियों के निशाने पर रहा दक्षिण कश्मीर, अब सेना ने की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Thu, 04 May 2017 02:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 04 May 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
major attackes happened in many areas of south kashmir
दक्षिण कश्मीर में आतंकी घटनाओं में इजाफा - फोटो : File Photo

कश्मीर के शोपियां में जारी सेना के सबसे बड़े सर्च आपरेशन के पृष्ठभूमि में आतंकियों की ऐसी कई दुस्साहसिक वारदातें हैं जिनसे पिछले दिनों कश्मीर में भय फैलाने की कोशिश की गई थी। दक्षिण कश्मीर में पिछले एक हफ्ते के भीतर हुई कई आतंकी वारदातों के बाद आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है।

विज्ञापन



इस क्रम में जहां एक ओर शोपियां में आतंकियों की तलाश के लिए 90 के दशक के बाद सबसे बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया है वहीं सीमा और एलओसी पर भी आतंकी घुसपैठ के इनपुट्स के बाद सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दरअसल कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी आतंकी वारदातें हुई हैं। इनमें कुलगाम में जेके बैंक की कैशवैन लूट के इरादे से हुए हमले से लेकर पुलवामा में बैंक की लूट की वारदातें शामिल है।
विज्ञापन


लेकिन महत्वपूर्ण ये है कि कश्मीर में आतंकियों की इन वारदातों के साथ साथ हथियार लूट की कई घटनाएं हुई हैं ऐसे में एजेंसियां इन हथियार लूट के बाद उन आतंकियों की तलाश में जुटी है जिन्होंने इन वारदातों को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

4 दिनों में बैंक लूट की चार घटनाएं

major attackes happened in many areas of south kashmir
बैंक लूट की चार घटनाएं - फोटो : File Photo

गौरतलब है किदक्षिणी कश्मीर में पिछले 4 दिनों में बैंक लूट की चार घटनाएं हो चुकी हैं। मंगलवार को आतंकियों ने यारीपोरा में इलाकाई बैंक से 65 हजार रुपये लूट लिए थे। एक मई को कुलगाम जिले में कैश वैन पर हमला कर आतंकियों ने सात लोगों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में पांच पुलिसकर्मी तथा दो बैंक के गार्ड थे। वैन में कैश न मिलने पर आतंकी चार हथियार लूट ले गए थे। 

बुधवार को बैंक लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया। लूट की पहली घटना कुलगाम जिले के वाहिबुग स्थित इलाकाई देहाती बैंक की शाखा में हुई। पांच हथियारबंद आतंकियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। 4,92,800 रुपये लूटने के बाद आतंकी फरार हो गए। 

दूसरी घटना पुलवामा जिले के निहामा काकपोरा स्थित जेके बैंक की शाखा में हुई। हथियारों से लैस चार आतंकियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को आतंकित किया। ​इसके बाद 1.60 लाख रुपये लूट लिए। पहले यहां से चार लाख रुपये लूटने की सूचना थी, लेकिन जांच-पड़ताल में यह राशि 1.60 लाख रुपये निकली। 

आतंकियों ने राइफलों की भी की लूट

major attackes happened in many areas of south kashmir

दोनों जगह लूट की घटना के बाद बैंक कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया।

इन लूटों के अलावा शोपियां में आतंकियों ने कोर्ट कॉम्पलेक्स के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला करके 1 एके-47 समेत 5 राइफलों की भी लूट की थी वहीं कुलगाम में भी कैशवैन पर हमले के बाद आतंकियों द्वारा मृत सुरक्षाकर्मियों की राइफल लूटी गई थी।

ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इन हमलों के बाद आतंकियों की तलाश के लिए बड़ी कार्रवाई की तैयारियों में जुटी हुई है साथ ही इन सभी मामलों की गहन जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed