फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   main bus stand in samba

Jammu News: सांबा के मुख्य बस अड्डे पर तीन साल से कचरा, हाईवे पर जाम

Sun, 19 May 2024 05:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 19 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
main bus stand in samba
बस अड्डे पर वाहनों को खड़ा करने में आ रही दिक्कतें
विज्ञापन

मेटाडोर और सुपर फास्ट बसें हाईवे पर खड़ी होने से बढ़ रहे हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के मुख्य बस अड्डे पर तीन साल से कचरे के ढेर लगे हुए हैं। अड्डे पर वाहनों के खड़े करने के लिए दिक्कतें आ रही हैं। यात्री मिनी बसें भी संपर्क मार्ग और सुपर फास्ट बसें हाईवे पर खड़ी होने से हादसे बढ़ रहे हैं।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जंगवीर सिंह, पूर्व पार्षद नरेश अंबा, कांग्रेस लेबर सेल के गंभीर सिंह व स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने कहा कि गत तीन साल पूर्व हाईवे प्राधिकरण की ओर से कस्बे में फ्लाईओवर पुल का काम शुरू किया था, तब नगर परिषद ने मुख्य बस अड्डा हाईवे के ठेकेदार को किराये पर दिया था। पुल का काम पूरा हुए डेढ़ वर्ष हो चुका है, लेकिन आज तक बस अड्डे से कचरा नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि बस अड्डा से कचरा उठा लिया होता तो संपर्क मार्ग पर चलने बाली मिनी बसें व सुपर फास्ट यात्री बसें मुख्य बस अड्डे से होकर चलती। इससे संपर्क मार्ग के चौक चौराहों व मुख्य चौक हाईवे पर भी वाहनों की भीड़ न बनती व हादसों से भी बचा जा सकता था। मगर आज भी मेटाडोर बसें संपर्क मार्ग के चौक चौराहों पर ही खड़ी हो रही हैं। इससे वाहनों का जाम लगा रहता है। उन्होंने जिला प्रशासन के समक्ष कई बार अपनी समस्या को उठाया है।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त को अवगत करवाया है कि हाईवे के ठेकेदार को कहकर बस अड्डा से कचरा उठाया जाए। इस पर उपायुक्त ने तहसीलदार को इस बारे में कहा है। कचरा उठाए जाने के बाद वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिंद्र पाल सिंह
सीईओ नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed