फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mahashivratri

महादेव के दर्शन करने दो दिनों में सवा तीन लाख भक्त पहुंचे शिवखोड़ी धाम

विज्ञापन
mahashivratri
रनसू/पौनी। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की धर्मस्थली शिवखोड़ी धाम में लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने पहुंच कर शिव लिंग के दर्शन किए। सोमवार और मंगलवार दो दिनों में शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं की संख्या करीब सवा तीन लाख रही।
विज्ञापन

सोमवार शाम तक यात्रियों का इक्का दुक्का जत्था ही दर्शनों के लिए रनसू से शिवखोड़ी के लिए गया। लेकिन, सोमवार व मंगलवार की पूरी रात संगड़ की पहाड़ियां बम बम भोले के जयघोष से गूंजती रहीं। मंगलवार को मौसम खराब होने तथा हल्की बारिश होने के बावजूद भी यात्रा में कोई कमी नहीं आई। लोग जय भोलेनाथ के जयघोष करते चलते रहे।
विज्ञापन

आधार शिविर रनसू के मुख्य बाजार में यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। यात्रा में व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस की तरफ से व्यापक इंतजाम किये गए थे। दर्शनी ड्योढ़ी को पार करने से पहले यात्रियों को कतारों में खड़ा किया गया, व बारी बारी से उनको आगे की यात्रा पर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर व गुफा से कुछ दूरी से पहले भी यात्रियों को छोटे छोटे जत्थों में छोड़ा गया। यात्रियों के लिए लंगर मंड़लियों ने भी भरपूर इंतजाम कर रखे थे, जिनका लाभ यात्रियों ने उठाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और पूर्व राज्य मंत्री अजय नंदा भी भोलेनाथ के दर्शनों को शिवखोड़ी पहुंचे। वहीं, रियासी के वार्ड 9 में स्थित आप शंभु मंदिर में भी जलाभिषेक करने वालों की कतार लगी रही। दोपहर तक लोग दर्शनों को आते रहे।

शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में दर्शनों के लिए कतारों में खड़े श्राद्धालु। Attachments area

शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में दर्शनों के लिए कतारों में खड़े श्राद्धालु। Attachments area

भगवान भोलेनाथ के दर्शनों को शिवखोड़ी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

भगवान भोलेनाथ के दर्शनों को शिवखोड़ी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed