{"_id":"621bbe5bd0db1d252f10cec9","slug":"mahashivratri-reasi-news-jmu2547243166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथरीले, कीचड़ भरे रास्तों से गुजरेंगे शिवखोड़ी के श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथरीले, कीचड़ भरे रास्तों से गुजरेंगे शिवखोड़ी के श्रद्धालु
विज्ञापन
पथरीले,कच्चे रास्ते से गुजर के जाएंगे शिवखोड़ी श्रद्धालु। रियासी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिले में आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय वार्षिक शिवखोड़ी मेले में भगवान भोले नाथ के दर्शनों को आने वाले यात्रियों को कच्चे व पथरीले रास्तों से होकर गुजरना पड़ेगा। क्योंकि प्रशासन की ओर से उनके लिए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था ही नहीं की है।
पौनी की तरफ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कडोल से आगे रनसू तक लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क मार्ग काफी खस्ताहाल है। सभी प्रकार के वाहनों को कीचड़ व मिट्टी के दलदल वाले रास्ते से अपने वाहनों को लेकर गुजरना पडे़गा। हालांकि, विभाग की तरफ से सड़क मार्ग की हालत को सुधारने के लिए काम किया जा रहा है, लेकिन सड़क मार्ग पर बने गड्ढे वाहनों की समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।
रविवार को भी कई वाहन चालकों ने रनसू धाम तक पहुंचने के लिए त्रियाथ से आने वाले रास्ते का इस्तेमाल किया। इस दौरान इस मार्ग पर वाहनों की काफी आवाजाही लगी रही। लोगों के अनुसार अगर महाशिवरात्रि पर बारिश होती है, तो परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, मेले की पूर्व संध्या पर रनसू में काफी चहल पहल दिखी। लंगर समितियों ने भी अपने अपने लंगर लगा कर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना शुरू कर दिया है।