फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maharastra is the winner

आट्या-पाट्या में महाराष्ट्र ने कब्जाए दोनों खिताब

Wed, 06 Aug 2014 01:47 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
maharastra is the winner

जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर 27वीं जूनियर (ब्वायज और गर्ल्स) आट्या-पाट्या नेशनल चैंपियनशिप में महाराष्ट्र ने पुरुष और महिला वर्ग के दोनों खिताब अपने नाम किए। उन्होंने प्रतिद्वंद्वियों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया।

विज्ञापन


इसी तरह पुरुष वर्ग में कर्नाटक दूसरे, पुडुचेरी तीसरे और तमिलनाडु चौथे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में पुडुचेरी दूसरे, कर्नाटक तीसरे और उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


मेजबान जेएंडके को पहले चार स्थानों में कोई जगह नहीं मिली और अधिकांश मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा। पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच कांटे की टक्कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में मेजबान नहीं कर सके कोई कमाल

maharastra is the winner

दोनों ही टीमों के खिलाडि़यों ने शानदार खेल दिखाया और एक-दूसरे पर हमले जारी रखे। आखिर में महाराष्ट्र के खिलाड़ी 2-1 से बाजी मारने में कामयाब रहे। तीसरे स्थान के लिए पुडुचेरी के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन कर तमिलनाडु को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से मात दी।

विजेता टीम के खिलाडि़यों ने शुरू से ही सामने वालों पर दबाव बनाए रखा। पुडुचेरी की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे प्रतिद्वंद्वियों को आगे आना का कोई मौका नहीं मिला। लड़कियों के वर्ग में भी खिताब के लिए महाराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन कर पुडुचेरी को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से बाहर कर दिया।

महाराष्ट्र के खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वियों पर शुरू से ही दबाव बनाने में कामयाब रहे। तीसरे स्थान के लिए कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश को सीधे मुकाबले में 2-0 से मात दी। खिलाडि़यों की हौसला आफजाई करने डीसी जम्मू अजीत कुमार साहू, सतपाल लखोत्रा, डा. आशुतोष शर्मा, डा. एसएम बाली, अजय शर्मा, वसीम राजा, डा. विनोद बख्शी आदि पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed