फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mahajan sabha

Jammu News: अब तीन साल का होगा महाजन सभा के अध्यक्ष का कार्यकाल

विज्ञापन
mahajan sabha
जम्मू। जम्मू सेंट्रल महाजन सभा के अध्यक्ष का कार्यकाल अब तीन साल का होगा। वहीं, अधिकतम कार्यकाल दो बार तक ही होगा, जो छह साल से ज्यादा नहीं होगा। ये फैसला रविवार को सभा के अध्यक्ष रोमेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस दौरान सभा के संविधान संशोधन समिति के अध्यक्ष यश पाल गुप्ता (मुख्य संरक्षक) की अध्यक्षता में संविधान में कुछ संशोधन किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

इन संशोधनों में सभा के अध्यक्ष के कार्यकाल को दो वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करना शामिल है, जो 6 वर्ष से अधिक नहीं होगा। वहीं, अधिकतम दो बार कार्यकाल लगातार होगा। 11 सौ के शुल्क के साथ आजीवन सदस्यता को फिर से खोलने और अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने की पात्रता के लिए संशोधन किया गया है। सभी प्रतिनिधियों, कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों के पास आजीवन सदस्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, मौजूदा जीवन सदस्यता को 100 रुपये जमा करके नवीनीकृत किया जाएगा। संरक्षक, पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों की संख्या 275 सदस्यों से अधिक नहीं होगी। बैठक में सुभाष जंडियाल, दिनेश गुप्ता (पार्षद), केबी जंडियाल, मुकेश महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed