मचैल माता के भक्तों के लिए खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ के लोरन मंडी क्षेत्र में स्थापित श्री बुड्ढा अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। 31 जुलाई को ध्वजारोहण और पूजा अर्चना के साथ यात्रा के लिए अगले दिन पहले जत्थे को जम्मू से पुंछ के लिए भेजा जाएगा।
जिसमें पहला जत्था दो जुलाई को बाबा के दरबार में हाजिरी देगा।देशभर से हजारों श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचकर सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
श्री अमरनाथ यात्रा में पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के अंतर्धान होने पर शिव भक्तों के लिए श्री बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का मुख्य विकल्प होता है।
मचैल यात्रा की तैयारियां पूरी
इसी तरह आगामी पहली अगस्त से शुरू हो रही मचैल यात्रा की तैयारियां भी तेज हो जाएंगी। किश्तवाड़ के पाडर क्षेत्र में स्थापित मां के दरबार में लाखों भक्तजन पहुंचते हैं।
पुंछ से करीब 20 किमी. लोरन मंडी क्षेत्र में स्थापित श्री बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर से पहली अगस्त को पहला जत्था रवाना होगा।
इससे पूर्व 31 जुलाई को शाम को आधार शिविर भगवती नगर में पूजा अर्चना की जाएगी।
यात्रियों के लिए शुरू की गई हेलीकाप्टर सेवा
दस अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के लिए जम्मू से अंतिम जत्थे में छड़ी मुबारक आठ अगस्त को रवाना होगी।इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सुंदरबनी, पुंछ, राजोरी आदि में कमेटियों का गठन किया गया है।
इस यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को जम्मू से पुंछ मार्ग पर ऐतिहासिक, प्राचीन और धार्मिक स्थलों के दर्शनों का सौभाग्य भी प्राप्त होता है।
हर साल यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी आस्था को देखते हुए गुलाबगढ़ से यात्रियों के लिए हेलीकाप्टर सेवा भी शुरू की गई है।
पुराने शहर के पक्का डंगा क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी मंदिर से आगामी 17 अगस्त को माता रानी की अखंड ज्योत के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।