फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MA stadium's time-table will change

एमए स्टेडियम के टाइम टेबल में होगा बदलाव

Sun, 30 Aug 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 30 Aug 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
MA stadium's time-table will change

संभाग के सबसे बड़े मौलाना आजाद स्टेडियम (एमए) की समय सारिणी बदलने की तैयारी की जा रही है। इसमें शाम के सत्र में खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के साथ आउटडोर स्टेडियम के भीतर बिजली की विशेष व्यवस्था करके खिलाड़ी रात आठ बजे तक अभ्यास कर सकेंगे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के जम्मू विंग के संयुक्त सचिव शिव कुमार शर्मा का कहना है कि कोचों और खिलाड़ियों ने आउटडोर और इंडोर स्टेडियम के समय को बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए अगले कुछ दिनों में एसपी सिक्योरिटी से बैठक कर समय को बढ़ाने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुरक्षा कारणों से एमए स्टेडियम के आउटडोर स्टेडियम को आधिकारिक तौर पर शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलाया जाता है, जिसके बाद स्टेडियम के भीतर किसी को आने की इजाजत नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम को सुबह के सत्र में तड़के पांच बजे खोला जाता है, लेकिन इसमें अधिकांश सीनियर खिलाड़ी ही पहुंचते हैं। स्कूल लगे होने के कारण अधिकांश जूनियर खिलाड़ी शाम चार बजे के सत्र से स्टेडियम में आना शुरू होते हैं।

लेकिन शाम के तीन घंटे खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए पर्याप्त नहीं होते हैं। इसमें भी सर्दी में जल्दी अंधेरा हो जाने पर आउटडोर स्टेडियम छह बजे तक ही चलता है और गर्मियों में पौने सात बजे तक। इनमें जूनियर के साथ सीनियर भी अभ्यास करते हैं।

स्टेडियम में 25 के करीब खेलों में सैकड़ों खिलाड़ियों को कोचिंग दी जा रही है। इसके लिए स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया और स्पोर्ट्स काउंसिल के कोचों की सेवाएं ली जा रही हैं।


खिलाड़ियों और कोचों की मांग पर नए प्रस्ताव में आठ बजे तक आउटडोर और इंडोर स्टेडियम को खोला जाएगा। हालांकि अभी सुरक्षा बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए इस पर कोई फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed