फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ma stadium now opens for students

मोदी ने बिगाड़ा बच्चों के स्टेडियम का हाल

Wed, 17 Dec 2014 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 17 Dec 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
ma stadium now opens for students

संभाग के प्रमुख एमए स्टेडियम में बुधवार को रौनक लौट आई। सियासी रैलियों के बंद होने के बाद इंडोर कांप्लेक्स और कुछ आउटडोर खेलों में खिलाड़ियों ने कड़ा पसीना बहाया, लेकिन अभी प्रमुख आउटडोर स्टेडियम पर खेल गतिविधियां शुरू नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन


पिछले दो-तीन हफ्ते में आउटडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री सहित कई बड़ी राजनीतिक रैलियां आयोजित हो चुकी हैं। जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के संभागीय खेल अधिकारी राजन शर्मा के अनुसार एक-दो दिन में आउटडोर स्टेडियम में खेल गतिविधियां पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी। प्रधानमंत्री रैली के बाद सामान को उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस विधानसभा चुनाव में एमए स्टेडियम का प्रमुख आउटडोर स्टेडियम बसपा, कांग्रेस और भाजपा की प्रमुख रैलियों का गवाह बन चुका है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कई दिन आउटडोर स्टेडियम को सीज रखा गया। इसके अलावा स्टेडियम में बैरीकेड्स आदि लगाने से स्टेडियम की जगह-जगह खस्ता हालत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे दुरुस्त बनाने में अभी समय लगेगा। आउटडोर स्टेडियम बंद होने से फेंसिंग, एथलेटिक्स, क्रिकेट आदि खेल गतिविधियां शुरू नहीं हो पाई हैं। स्टेडियम की मौजूदा हालात से अभी सब कुछ पटरी पर आने में काफी समय लग जाएगा। इस बीच बुधवार को इंडोर कांप्लेक्स में टेबल टेनिस, बाक्सिंग, जूडो आदि में खिलाड़ियों ने पहुंचकर कड़ा अभ्यास किया।


इसके साथ नेशनल गेम्स की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। जिसमें क्वालिफाई हुई नौ टीमों की चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री रैली के दौरान स्टेडियम के मुख्य द्वार पर सीवरेज निर्माण के लिए विशाल खड्ढे भर देने से खिलाड़ियों को आवाजाही में राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed