फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lucky draw

कोटभलवाल में रिंगरोड के 39 प्रभावितों को मिले प्लाट

विज्ञापन
lucky draw
जम्मू। कोटभलवाल में रिंग रोड में आई जमीन की जगह अब जेडीए दूसरे स्थान पर प्लाट आवंटित कर रहा है। शुक्रवार को जेडीए कार्यालय में दूसरी बार लकी ड्रा निकाल कर 39 और प्रभावितों को प्लाट आवंटित किए गए। 116 प्रभावितों में से अब 98 को दो चरणों में प्लाट दिए जा चुके हैं। शेष 18 प्रभावितों को भी जल्द लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर प्लाट आवंटित करने के लिए जेडीए कार्यालय में शुक्रवार को लकी ड्रा का आयोजन किया गया। इसमें कुल 39 के करीब लोगों को प्लाट आवंटित किए गए हैं। इससे पहले 59 प्लाट आवंटित हुए थे। जेडीए की ओर से 116 प्लाट दिए जाने हैं। शेष 18 प्रभावितों को जमीन मिलने के बाद कार्रवाई आरंभ होगी।
विज्ञापन

कोर्ट में औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद लोग घर का काम आरंभ कर सकते हैं। लंबे समय से मसला लटका हुआ था। जमीन जेडीए द्वारा चिह्नित नहीं हो पा रही थी। रिंग रोड में प्लाट की जमीन आ जाने के कारण पहले प्लाट नहीं मिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकी ड्रा के माध्यम से 39 लाभार्थियों को प्लाट आवंटित किए गए हैं। अब कोर्ट में जरूरी कार्रवाई करवाकर काम आरंभ कर सकते हैं। 18 प्लाट के लिए जगह देखी जा रही है। इसके बाद उनके लिए प्रक्रिया आरंभ होगी
- पंकज मगोत्रा, वीसी, जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed