फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Governor Sinha said that terrorists and those who shelter them will not be spared, it is the responsibility of the administration to protect the citizens

जम्मू-कश्मीर: सिन्हा बोले- आतंकियों और उनके पनाहगारों को छोड़ेंगे नहीं, नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी

Sat, 04 Dec 2021 05:45 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 Dec 2021 05:45 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। सभी नागरिकों को उनके अधिकार मिलने शुरू हो गए हैं। प्रशासन भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है। 
 

विज्ञापन
Lt Governor Sinha said that terrorists and those who shelter them will not be spared, it is the responsibility of the administration to protect the citizens
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : विज्ञप्ति

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि टारगेट किलिंग को रोकने के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। आतंकियों और आतंकवाद से जुड़े पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करना जरूरी है। इस रणनीति पर काम किया जा रहा है। प्रदेश को जल्द आतंकवाद मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। परिसीमन के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने एक साक्षात्कार में कहा कि आतंकवाद से किसी प्रकार का रिश्ता रखने वालों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में लगातार बदलाव की बयार बह रही है। पहले बड़ी आबादी को कई प्रकार की सुविधा नहीं मिलती थी। अब प्रत्येक नागरिक को उनका हक मिल रहा है।
विज्ञापन


जम्मू और श्रीनगर में बिजली की आपूर्ति लगातार बढ़ाई जा रही है। बर्फबारी के दौरान सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारू रहे इसका इंतजाम किया जा रहा है। सभी गांवों में प्रशासन सड़क पहुंचा रहा है। पहले प्रदेश में तीन मेडिकल कॉलेज थे अब केंद्र के नेतृत्व में उनकी संख्या सात हो गई है। उपराज्यपाल ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों के चश्मे का पावर खराब है इसलिए उन्हें विकास नहीं दिखता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डल झील में कार्यक्रम करवाकर सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा 
उपराज्यपाल ने कहा कि डल झील में कार्यक्रम करवाकर कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाया दिया गया है। पहले सिर्फ कश्मीर में ही शूटिंग होती थी अब जम्मू में भी फिल्म उद्योग से जुड़े लोग पहुंचने लगे हैं। 

उपराज्यपाल ने कहा कि कश्मीर की स्थिति पहले से बेहतर 
एलजी ने कहा कि कश्मीर की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है। कश्मीर में सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए सीआरपीएफ की सिर्फ पांच कंपनियां लगाई गई। सेना के जवानों की संख्या कही नहीं बढ़ी। 

हैदरपोरा मुठभेड़ की जांच तीन दिन के भीतर, दोषियों को मिलेगी सजा 
सिन्हा ने कहा कि हैदरपोरा मुठभेड़ की जांच रिपोर्ट तीन दिन के भीतर आ जाएगी। किसी भी मुठभेड़ में बेगुनाह की जान नहीं जाएगी। नागरिकों के खिलाफ ऐसा करने पर दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। 


कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के लिए अनुकूल माहौल बनाया जा रहा
कश्मीरी विस्थापितों की घर वापसी के लिए अनुकूल माहौल पर सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार के छह हजार नौकरी और छह हजार घरों के निर्माण पर वर्षों से गति से काम नहीं हो रहा था। कश्मीरी विस्थापितों के लिए लगभग 3500 घर निर्माणाधीन और बाकी टेंडर किए जा रहे हैं, जिसमें अगले डेढ़ साल में आवास बनकर तैयार हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed