फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt. Governor's advisor KK Sharma said will promote tourism in Jammu and Kashmir

उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा बोले- जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को देंगे बढ़ावा

Thu, 05 Dec 2019 12:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 05 Dec 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Lt. Governor's advisor KK Sharma said will promote tourism in Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर पर्यटन - फोटो : Social Media

उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश के अन्य हिस्सों में प्रमुख पर्यटन खिलाड़ियों को लाने पर काम किया जा रहा है। सलाहकार ने बुधवार को नागरिक सचिवालय में कई पर्यटन हितधारकों से मुलाकात में यह बातें कहीं।  

विज्ञापन


शर्मा ने पर्यटन क्षेत्र को जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि पर्यटन मुख्य क्षेत्रों में से एक है और इसकी स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं । सरकार ने पहले से ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और देश के विभिन्न हिस्सों में कई गंतव्यों के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया है। सलाहकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में शुरू की जा रही पर्यटन संवर्धन गतिविधियों को भी संदर्भित किया और कहा कि ट्रैवल मार्ट आयोजित किए जा रहे हैं जो जम्मू और कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करेंगे।
विज्ञापन


उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने बुधवार को सिडको इंडस्ट्रियल एस्टेट रंगरेथ (श्रीनगर) का दौरा करने के साथ आईटी कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलाहकार जम्मू में छह दिसंबर को समस्याएं सुनेंगे

सलाहकार ने स्थानीय इकाई धारकों के साथ बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इकाई धारकों ने इंटरनेट कनेक्टिविटी और जीएसटी रिटर्न समय पर जमा नहीं करने का मुद्दा उठाया। सलाहकार ने यूनिट धारकों से कहा कि उनकी वास्तविक समस्याओं पर गौर किया जाएगा और जल्द ही उनका समाधान किया जाएगा।

उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा जम्मू में 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बैंक्वेट हॉल, केनाल रोड में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं और उनकी मांगें सुनेंगे। सलाहकार के कार्यालय के साथ पंजीकृत होने वाले व्यक्ति व प्रतिनिधिमंडल उक्त स्थल पर सलाहकार से मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed