{"_id":"5df882b08ebc3e8808338e25","slug":"lt-governor-s-advisor-farooq-said-notification-will-issued-on-vacant-posts-in-government-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक बोले- सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर जल्द जारी होगी अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक बोले- सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर जल्द जारी होगी अधिसूचना
Tue, 17 Dec 2019 12:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
सलाहकार फारूक खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के सलाहकार फारूक खान ने कहा है कि सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर जल्द अधिसूचना जारी होगी। कन्वेंशन सेंटर जम्मू में सोमवार को जन समस्या निवारण शिविर में लोगों से बातचीत में सलाहकार ने यह बात कही।
विज्ञापन
शिविर के दौरान करीब 20 प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी समस्याएं बताई। जम्मू सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अस्थायी कर्मचारियों ने नियमित करने की मांग की। जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सभी कोच के प्रतिनिधिमंडल ने लंबित वेतन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम के काउंसलरों के प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित वार्डों से संबंधित मुद्दों को उठाया। इसके अलावा कठुआ, पुंछ, राजोरी, रियासी, गूल, रामबन, डोडा, जम्मू, अखनूर, उधमपुर, श्रीनगर, कुपवाड़ा, पुलवामा और अनंतनाग के प्रतिनिधिमंडलों ने भी सलाहकार को अपनी समस्याएं बताई।
विज्ञापन