फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt. Governor Manoj Sinha sets deadline for repair of defective transformers

अब नहीं सताएगी गर्मी: शहर में आठ और गांव में 48 घंटे में बदला जाएगा खराब ट्रांसफार्मर

Thu, 27 May 2021 10:57 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 27 May 2021 10:57 AM IST
सार

उप राज्यपाल ने उच्चस्तरीय बैठक में गर्मी में बिजली समस्या से मुक्ति के लिए अधिकारियों को हिदायत दी। ट्रांसफार्मर बदलने में कोताही पर अफसर नपेंगे। प्रत्येक ट्रांसफार्मर का यूनिक आइडेंटिफिकेशन होगा। 

विज्ञापन
Lt. Governor Manoj Sinha sets deadline for repair of defective transformers
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या से मुक्ति के लिए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए समय सीमा तय कर दी है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में आठ घंटे और ग्रामीण इलाकों में 48 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएंगे। इसमें किसी प्रकार की कोताही होने पर अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन

 
गर्मी के मौसम में जम्मू संभाग में बिजली विभाग की तैयारियों की राजभवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में बुधवार को उप-राज्यपाल ने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हों, इसके लिए पहले से ट्रांसफार्मरों की खरीद कर ली जाए। ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, बदलने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए तय किया गया कि प्रत्येक ट्रांसफार्मर का एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होगा जिसमें उसकी स्थापना और मरम्मत का जिक्र होगा। एक महीने का समय ऑनलाइन सिस्टम के लिए तय किया गया जिसमें मीटर रीडिंग से लेकर उपभोक्ता के उपभोग, बिलिंग तथा कलेक्शन सबका समावेश होगा। उन्होंने कम और मध्यम अवधि के उपायों की दोबारा से समीक्षा करने पर जोर दिया ताकि कम से कम आपूर्ति बाधित हो। 
विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने अनुपयोगी आधारभूत ढांचे को बदलने की प्रक्रिया तेज करने को कहा। साथ ही ज्यादा खपत वाले इलाकों को प्राथमिकता में ऊपर रखने के निर्देश दिए। बिजली कटौती की सूचना सार्वजनिक करने तथा गांवों में बिजली संकट को प्राथमिकता से दूर करने को कहा। उन्होंने ग्रिड स्टेशनों के अपग्रेडेशन पर पैनी नजर रखने की भी हिदायत दी। साथ ही ट्रांसफार्मरों के खराब होने की दर को कम करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आपदा में बढ़े अपराध: फौजी को एक युवती ने दिखाया अपना अश्लील वीडियो, फिर दी ऐसी धमकी    

यह भी पढ़ें- कोरोना ने बढ़ाया दर्द: जम्मू में लटके 4000 ऑपरेशन, 19 अप्रैल से बंद है सर्जरी

ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को 24 घंटे मिलेगी बिजली

उप-राज्यपाल ने जिलेवार बिजली की मांग और खपत की समीक्षा करते हुए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पिछले सीजन की मांग के साथ ही इस बार अनुमानित मांग की भी जानकारी ली। प्रमुख सचिव पीडीडी रोहित कंसल ने विभाग की तैयारियों तथा विभिन्न प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed