फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt. Governor Manoj Sinha said women get full freedom and opportunity

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- महिलाओं को मिले पूरी आजादी और मौका

Mon, 08 Mar 2021 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 08 Mar 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Lt. Governor Manoj Sinha said women get full freedom and opportunity
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने देश भर में महिलाओं को पूरी आजादी तथा मौके की वकालत की है ताकि वे अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग कर सकें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली में प्राइड ऑफ नेशन एक्सीलेंस अवार्ड के वितरण समारोह में कहा कि भारतीय संविधान ने बिना किसी भेदभाव तथा बिना किसी शर्त के महिलाओं को समान अधिकार दिया है। उन्होंने तकनीकी के क्षेत्र में बेहतर करने वाली महिलाओं पर केंद्रित डिजिटल चैंपियन कैंपेन शुरू करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही महिलाओं के आत्म सम्मान, योग्यता, भूमिका, आजादी का सम्मान किया जाना चाहिए। नारी समानता तथा नारी शक्ति के प्रति जागरूकता पैदा करने की भी जरूरत है। कहा कि संविधान ने भी महिलाओं को समान अधिकार दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी सशक्तीकरण कार्यक्रमों का सुखद फल सामने देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में महिलाओं की भूमिका पर कहा कि ललदेद, हब्बा खातून, उषा कश्यप, कृष्णा मिस्त्री और बेगम जैनब ने 1947 में पाकिस्तानी कबाइलियों का मुकाबला किया था। यदि जम्मू-कश्मीर के इतिहास को देखा जाए तो महिलाओं ने तिरंगा का सम्मान बढ़ाया है। श्रीनगर की अरीफा देश की उन सात महिलाओं में से एक हैं जिनके सोशल मीडिया अकाउंट को प्रधानमंत्री ने समर्पित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि महिलाओं की सफलता की अनेक कहानियां हैं जो प्रेरणा प्रदान करती हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कई स्वयंसेवी संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। महिलाएं परंपराओं तथा संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। सांसद मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed