फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Governor distributed degrees to 1165 students in SMVDU

SMVDU में दीक्षांत समारोह: उपराज्यपाल ने 1165 छात्रों को बांटीं डिग्रियां, 44 होनहार मेडल से नवाजे

Fri, 29 Jul 2022 11:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 11:22 PM IST
सार

दीक्षांत समारोह में डिग्री और मेडल प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। छात्रों ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के दो साल बाद उन्हें अपने दोस्तों से मिलकर बेहद खुशी हो रही है।

विज्ञापन
Lt Governor distributed degrees to 1165 students in SMVDU
एसएमवीडीयू में दीक्षांत समारोह के दौरान उपराज्यपाल - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा में शुक्रवार को आठवां दीक्षांत समारोह करवाया गया। इसमें उप राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2019-20 और 2020-21 बैच के 1165 स्नातक से पीएचडी तक के विद्यार्थियों व शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। 44 होनहारों को मेडल से नवाजा गया। 

विज्ञापन


डिग्री पाने वालों में स्नातक के 484, स्नातकोत्तर के 502, पीजी एकीकृत कोर्स के 98 छात्र और पीएचडी के 81 शोधार्थी शामिल हैं। वहीं, चार होनहारों को स्वर्ण पदक, चार को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, 15 को रजत पदक और विशिष्टता के लिए इनफोसिस फांउडेशन की ओर से 21 विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वीसी पद्मश्री प्रो. आरके सिन्हा ने शिक्षण व शोध की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीते 18 वर्षों से विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों में शोध व शिक्षा कार्य जारी हैं। वर्तमान में एसएमवीडीयू में 2500 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


140 स्टाफ सदस्य 24 कार्यक्रमों को पढ़ाने के लिए नियुक्त हैं। मौके पर आईपीएस सेवानिवृत्त अशोक भान, एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह, मंडलायुक्त रमेश सिंह, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति प्रो. संजीव जैन, जम्मू विवि के कुलपति प्रो. उमेश राय मौजूद थे।

इसके अलावा  क्लस्टर विवि जम्मू के कुलपति प्रो. बेचन लाल, कश्मीर विवि की कुलपति प्रो. नीलोफर खान और पीडीएम विश्वविद्यालय दिल्ली के कुलपति एके बक्शी और रियासी की डीसी बबीला रुकवाल भी उपस्थित रहीं।

डिग्री और मेडल प्राप्त करने के बाद खिले होनहारों के चेहरे

दीक्षांत समारोह में डिग्री और मेडल प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। अभिभावकों के साथ छात्रों ने खूब मस्ती की। छात्रों ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के दो साल बाद उन्हें अपने दोस्तों से मिलकर बेहद खुशी हो रही है। सभी यादें ताजा हो गई। हालांकि फोन पर रोज बातचीत हुआ करती थी।

लेकिन मिलने का अवसर नहीं मिलता था। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए छात्रों ने दीक्षांत समारोह का आयोजन करने के लिए कुलपति का आभार जताया। अन्य कई राज्यों से आए विद्यार्थियों ने कहा, वे अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसी खुशी में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed