{"_id":"5d7cbf828ebc3e93a553d394","slug":"lt-general-ranbir-singh-said-pakistan-instigate-people-to-use-as-cannon-fodder-for-come-close-to-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके के लोगों को भड़काता है पाकिस्तान, सेना ने घुसपैठ की हर कोशिश को किया नाकाम- लेफ्टिनेंट जनरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके के लोगों को भड़काता है पाकिस्तान, सेना ने घुसपैठ की हर कोशिश को किया नाकाम- लेफ्टिनेंट जनरल
Sat, 14 Sep 2019 03:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 14 Sep 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, उत्तरी कमान
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शनिवार को नियंत्रण रेखा पर राजौरी और सुंदरबनी सेक्टर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीमा पार बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं जो पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों को भड़काया करते हैं। कहा कि वास्तव में उन्हें उकसाकर और ढाल बनाकर एलओसी के करीब लाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि सेना के पराक्रम की वजह से हमने एलओसी पर घुसपैठ की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर पुंछ और अखनूर सेक्टरों का दौरा किया था। उन्होंने घुसपैठ को रोकने के लिए सेना की ओर से की गई तैयारियों पर संतोष जताया। साथ ही जवानों को सतर्क रहकर नापाक इरादे को ध्वस्त करने को कहा। हिदायत दी कि कार्रवाई तगड़ी और प्रभावी होनी चाहिए। एलओसी पर उपजे तनाव तथा पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलाबारी के बीच सैन्य कमांडर का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार उनके साथ व्हाइट नाइट कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भी थे। अधिकारी ने कहा कि सैन्य कमांडर ने घुसपैठ का मुकाबला करने के लिए चौकसी बढ़ाने, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने एवं अन्य कदम उठाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने दुश्मन के संघर्ष विराम उल्लंघनों और अन्य कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए नियंत्रण रेखा पर आक्रामक रुख अपनाए जाने की भी सराहना की। सैन्य कमांडर को क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाली के लिए की गई पहल मिशन रीच आउट के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
उन्होंने सेना, प्रशासन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बीच तालमेल की प्रशंसा करते हुए पुंछ, राजोरी एवं रियासी जिलों में स्थिति सामान्य बनाने के लिए उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने जवानों के साथ बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ काम करने के लिए उनकी पीठ थपथपाई।