फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt. Gen. take charge

ले. जनरल दुआ ने जैक लाई का कर्नल पद भी संभाला

Fri, 26 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 26 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Lt. Gen. take charge

सेना की 15 कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री रेजीमेंट के कर्नल का भी पद संभाल लिया है। यह पहला अवसर है, जब किसी जनरल ने कश्मीर में दोनों पदों की जिम्मेदारी एक साथ संभाली है।

विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता के अनुसार रंगरेठ रेजीमेंटल सेंटर में आयोजित समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल दुआ ने रेजीमेंट के 21वें कर्नल का पद ग्रहण किया।

इस पद पर तैनात लेफ्टिनेंट जनरल रवि नायर (महानिदेशक भर्ती) 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि यह पहला मौका है जब कोई जनरल इन दोनों महत्वपूर्ण पदों को एक साथ देखेंगे।
विज्ञापन


जैक लाई में 20 हजार जवान तैनात हैं और रेंजीमेंट में जेएंडके के लाखों एक्स सर्विसमैन हैं। भारतीय सेना की यह एकमात्र रेजीमेंट है, जिसमें सिर्फ जम्मू-कश्मीर के लोगों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद ग्रहण समारोह शुरू होने से पहले वार मेमोरियल में रेजीमेंट के शहीदों को लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने श्रद्धांजलि दी।

जनरल आफिसर ने सभी रैंक के सैनिकों को संबोधित किया। रेजीमेंट के कर्नल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ भी लेफ्टिनेंट जनरल एमएल छिब्बड़ और लेफ्टिनेंट जनरल हरि प्रसाद की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed