{"_id":"88b542039326f3b2401b8cffa11927d2","slug":"low-quality-milk-destroyed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम गुणवत्ता वाला दूध नष्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम गुणवत्ता वाला दूध नष्ट किया
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 20 Sep 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को मिलावटी दूध बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए तड़के अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एससी रैना के नेतृत्व में टीम के लोगों ने नए बस अड्डे, सुनील चौधरी चौक और नगरी अड्डे पर अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान जांच टीम ने दो क्विंटल के करीब कम गुणवत्ता वाला दूध नष्ट किया। साथ ही दूध विक्रेताओं को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वह दूध खरीदने से पूर्व उसकी जांच करें।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग को बार-बार मिलवाटी दूध और कम गुणवत्ता वाले दूध की शिकायतें आ रही थीं। इस पर विभाग ने बैठक कर शुक्रवार को अभियान चलाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कई स्थानों पर दूध की गुणवत्ता की जांच की गई लेकिन दूध पंद्रह डिग्री से कम ही मिला जिसे नष्ट कर दिया और दूध लेकर आने वालों को भी सख्त हिदायतें दी गई कि वह दूध में पानी न मिलाएं।
उन्होंने बताया कि नगरी अड्डे पर पाउडर मिला दूध भी मिला। जिस पर दूध लेकर आने वालों को फर्स्ट वारनिंग के तहत केवल दूध नष्ट किया गया।
उन्होंने बताया कि दूध के रेट बढ़ाए गए थे लेकिन उसमें गुणवत्ता भी बताई गई थी कि कौन सा दूध किस रेट पर मिलेगा लेकिन पंद्रह डिग्री या इससे कम का दूध स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग द्वारा बनए गए नियमों के तहत ही दूध बेचें। उन्होंने बताया कि अभियान के दूसरे हिस्से में दुकानों पर छापेमारी की जाएगी।