{"_id":"2f7508513502c5c589fe2c50850bb4f0","slug":"lots-of-development-projects-starts-in-one-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में शुरू हुए कई विकास कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में शुरू हुए कई विकास कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 25 Dec 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार में उद्योग मंत्री और विजयपुर से विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने शुक्रवार को कई विकास कार्य शुरू कराए। गंगा ने सबसे पहले पुरमंडल मार्ग पर रेलव पुल के पास पुल बनाने का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन
जिस पर करीब 60 लाख की लागत आएगी। इस काम की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को सौंपा गया है। इसके बाद मंत्री ने दाता रणपत देव स्थान से पुरमंडल मार्ग तक सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू करवाया जिस पर करीब 70 लाख की लागत आएगी।
विज्ञापन
विकास कार्य शुरू करवाने के बाद गंगा ने जनता को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि दाता रणपत देव स्थान पर वर्ष में लाखों श्रद्धालु आते है और सड़क की हालतखस्ता होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब इस मार्ग पर तारकोल डालने का काम शुरू हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
गंगा ने कहा कि हमने चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे जनता से किए थे उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। आने वाले समय में हम लोग विजयपुर विधानसभा की कायाकल्प कर देंगे। इस मौके पर बीरपुर के सरपंच गौतम सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।
इसके बाद मंत्री ने तेली बस्ती में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और केक काट कर लोगों को मुबारकबाद दी।
वही मंत्री ने प्रभु यीशु की जीवनी पर प्रकाश डाला और लोगों को भाई चारा बना रहे और रियासत और देश में खुशहाली बनी रहे इसकी कामना की।