{"_id":"648f5dee3e9aa019ca006ab7","slug":"loot-in-ramgarh-samba-news-c-10-1-142977-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसी की सर्विस के बहाने घर में घुसे युवक, महिला का गला दबा बेहोश कर सोना और नकदी लूटकर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसी की सर्विस के बहाने घर में घुसे युवक, महिला का गला दबा बेहोश कर सोना और नकदी लूटकर ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदपुर में सुबह 7 बजे वारदात, घर में अकेली थी महिला
रामगढ़। गांव नंदपुर में महिला का गला दबाकर बेहोश कर तीन युवक घर से सोना और नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात रविवार सुबह करीब सात बजे की है। उस समय महिला घर में अकेली थी। थाना रामगढ़ की पुलिस ने तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नंदपुर के रहने वाले राज सिंह पुत्र बाना सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उनकी बहू घर में अकेली थी। वह अपने खेत में काम करने के लिए गया था। बाकी परिवार के मेंबर भी घर में नहीं थे। इस दौरान करीब 7 बजे तीन युवक आए और घर का गेट खटखटाया। बहू ने गेट खोला तो बाहर खड़े युवकों ने कहा कि वह एसी की सर्विस करने के लिए आए हैं। उन्होंने बहू से एसी का कार्ड मांगा। बहू घर के अंदर आकर एसी कार्ड निकालने लगी तो तीनों युवक भी पीछे-पीछे अंदर घुस आए। बात करते-करते तीनों युवकों ने बहू का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद घर में घुसे तीनों युवकों ने अलमारी को तोड़कर 20 हजार रुपए की नकदी और पांच से छह तोले सोने के गहने निकाल कर फरार हो गए।
15 मिनट बाद बहू को होश आई तो मचाया शोर
राज सिंह ने बताया कि करीब 15 मिनट बाद बहू को होश आई तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से गहने और नकदी गायब थी। बहू के शोर मचाने पर मोहल्ले के आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत मुझे और पुलिस को वारदात की सूचना दी। वह तुरंत घर पहुंचे। इसके बाद मौके पर पुलिस कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, पता चलने पर बीडीसी चेयरमैन दर्शन सिंह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को कहा कि सीसीटीवी खंगालकर जल्द चोरों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, फुटेज लेकर शुरू की जांच
उधर, रामगढ़ पुलिस का कहना है कि गांव नंदपुर में वारदात स्थल का निरीक्षण किया है। तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं। फुटेज के आधार पर लूटकर भागे युवकों का पता लगाया जा रहा है।