फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   loot in jammu

कूलर में नशीली दवा मिला परिवार को बेहोश किया, 4 लाख नकदी और गहने ले उड़े

विज्ञापन
loot in jammu
जम्मू। चोरों ने शनिवार रात भगवती नगर में खाली प्लॉट में बनी झुग्गी में हाथ साफ कर दिया। चोरी भी फिल्मी अंदाज में की गई। कूलर में नशीली दवा मिलाकर परिवार को बेहोश कर दिया और करीब चार लाख रुपये की नकदी और गहने चुराकर ले गए। यह पैसा परिवार ने बेटी की शादी के लिए जोड़ा था। बेटी की शादी मार्च महीने में है। घटना के वक्त परिवार सो रहा था। टीन की छत उखाड़ चोर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता परिवार को सुबह चला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूनम कुमारी का कहना है वह शनिवार रात अपनी बेटी के साथ झुग्गी में थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। रात को सोने के बाद उन्हें सुधबुध नहीं रही। कूलर का एक शटर खुला हुआ था। संभवत: चोरों ने बाहर लगे कूलर में बेहोशी की दवा मिलाई, जिससे वह और उसकी बेटी बहोश हो गए। इसके बाद चोर टीन की छत तोड़कर अंदर घुसे और गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब वह और बेटी उठीं तो नशे में थीं। बेटी की हालात ज्यादा खराब थी।
विज्ञापन

पूनम कुमारी ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। पिछले 15 साल से अपने पति और बेटी के साथ जम्मू में रह रहे हैं। पहले फल बेचते थे और फिर सब्जी का काम किया। अब एक साल से मछली बेच रहे हैं। रोज की कमाई को घर में ही जमा कर लेते थे। पिछले 15 साल से हर रोज जमा होने वाला पैसा 4 लाख रुपये के आसपास बना हुआ था। कुछ गहने भी बनाकर रखे थे, क्योंकि मार्च महीने में उसकी बेटी की शादी है। उसका पति बेटी के होने वाले ससुराल से बातचीत करने बिहार गए हुए हैं। पूनम ने बताया कि जब वह चोरी की शिकायत लेकर पुलिस के पास गए तो उन्होंने कहा कि इतने पैसे बैंक में जमा क्यों नहीं कराए। बहरहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला लेक्चरर से झपटमारों का सुराग नहीं
पति के साथ जाते वक्त बाइक सवारों ने छीन लिया था पर्स
जम्मू। शहर के रिहाड़ी में महिला लेक्चरर से पर्स झपटने वाले झपटमारों का अब तक सुराग हाथ नहीं लगा है। सीसीटीवी की फुटेज मिलने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। महिला के पति का कहना है कि आरोपियों ने एक सोची समझी प्लानिंग के तहत उनकी पत्नी को निशाना बनाया।

न्यू प्लाट के रहने वाले विकास का कहना है कि उनकी पत्नी आरती कठुआ के एक स्कूल में लेक्चरर है। 25 अगस्त को वह अपनी पत्नी को बस स्टैंड छोड़ने जा रहे थे। सुबह 6.15 बजे के करीब रिहाड़ी के पीएनबी बैंक के पास उनकी पत्नी अचानक बाइक से पीछे गिर गई। कुछ दूर जाकर उनको पता चला तो वह पीछे मुड़कर आए। उन्हें लगा कि पत्नी चक्कर आने से गिर गई है, लेकिन उसने बताया कि दो बाइक सवार युवक उनके पीछे आ रहे थे। एक युवक ने हाथ से पर्स छीना, जिससे वह नीचे गिर गई। विकास का कहना है कि बाइक सवार युवक उनका घर से ही पीछा कर रहे थे, जिसके बाद यह वारदात हुई। इस झपटमारी में उनकी पत्नी के कान पर भी चोट आई है। एक हफ्ते बाद भी आरोपियों को पुलिस अभी पकड़ नहीं पाई है। क्षेत्र में इस तरह की वारदातें अधिक होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed