फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   loot from jammu and kashmir Bank in shopian

दक्षिण कश्मीर में जेके बैंक की शाखा से 12 लाख की लूट

Wed, 19 Apr 2017 08:48 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 19 Apr 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
loot from jammu and kashmir Bank in shopian
जेके बैंक की शाखा में लूट - फोटो : File Photo

दक्षिण कश्मीर में जम्मू कश्मीर बैंक की एक शाखा से बुधवार सुबह चार अज्ञात बंदूकधारी 12 लाख रुपये लूट ले गए। घटना शौपियां जिले के हरैन गांव स्थित जेके बैंक की शाखा में हुई है। करीब तीन महीने के बाद कश्मीर में बैंक लूट की दूसरी बड़ी घटना है।

विज्ञापन


घटना के बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक यह लोग फरार हो चुके थे। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई सैंट्रो कार बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे तीन से चार अज्ञात बंदूकधारी बैंक में घुस आए और बंदूकों के दम पर आरोपियों ने बैंक में पड़ा कैश कब्जे में लिया और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


काफी देर के बाद लूटी गए कैश का हिसाब किया गया। जेके बैंक के कारपोरेट कम्युनिकेशन विभाग के इंचार्ज सज्जाद बजाज ने बताया कि करीब 12 लाख रुपये की लूट हुई है। यह कश्मीर में बैंक लूट की छठी घटना है। सबसे बड़ी बात यह है कि लूट की सभी घटनाएं जेके बैंक में हुई हैं। बजाज का कहना है कि जिस इलाके में लूट हुई है, उस इलाके में दूसरा कोई बैंक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में कई जगह ऐसी हैं, जहां सिर्फ जेके बैंक की ही शाखाएं हैं। शायद एक वजह यह भी है कि आतंकी इन्हें निशाना बना रहे हैं। बजाज ने यह भी साफ किया है कि बैंक के मुलाजिमों का लूट की घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। उल्लेखनीय है नोटबंदी के बाद कश्मीर में पांच बार दिसंबर तक लूट की घटनाएं हुईं। करीब तीन महीने के बाद फिर से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed