फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lookout notice against Pakistani terrorist Abu Hamza reward of Rs 10 lakh announced

Jammu : खूंखार पाकिस्तानी दहशतगर्द अबू हमजा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, 10 लाख का इनाम

Wed, 24 Apr 2024 12:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 12:07 PM IST
सार

आतंकी अबू हमजा पर 10 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है। इस बीच पुलिस ने चार ओवर ग्राउंड वर्करों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Lookout notice against Pakistani terrorist Abu Hamza reward of Rs 10 lakh announced
आतंकी अबू हमजा की तलाश में जारी नोटिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के शाहदरा शरीफ के कुंडा टोपा में सोमवार रात आतंकी हमले में मारे गए सरकारी कर्मचारी मोहम्मद रजाक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक पाकिस्तानी दहशतगर्द अबू हमजा की तस्वीर जारी कर उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। हमजा पर 10 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है। इस बीच पुलिस ने चार ओवर ग्राउंड वर्करों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पुलिस हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकी अबू हमजा की जानकारी देने वाले का नाम पता गुप्त रखेगी। हमजा को थन्नामंडी शाहदरा शरीफ क्षेत्रों में सक्रिय देखा गया है। उसने पठानी सूट पहना हुआ है और भूरे रंग की शाल उसने ओढ़ रखी है। उसके पास ऑरेंज कलर का एक बैग भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

आतंकियों के पास टीए जवान की थी पूरी जानकारी

सूत्रों का दावा है कि शाहदरा शरीफ में जिन आतंकियों ने टीए जवान के घर पर दस्तक दी थी। उनके पास जवान की मौजूदगी की पूरी जानकारी थी। दहशतगर्दों को पता था कि जवान कब अपने घर आता-जाता है। इससे साफ है कि कुछ स्थानीय लोग या आतंकी मददगारों ने ही जवान की पूरी जानकारी आतंकियों तक पहुंचाई। इस मामले में आने वाले दिनों में पुलिस कुछ और लोगों को उठा सकती है।

विज्ञापन

शाहदरा शरीफ में दहशतगर्दों की तलाश तेज, खोजी कुत्तों के साथ ड्रोन भी उतारे

शाहदरा शरीफ के टोपा कुंडा क्षेत्र में सोमवार रात को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को दहशतगर्दों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। आतंकी वारदात के बाद सेना, सीआरपीएफ, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पूरे शाहदरा शरीफ के जंगली इलाके की घेराबंदी कर रखी है, नदी-नालों के साथ रिहायशी इलाकों को भी खंगाला जा रहा है। इस अभियान में खोजी कुतों और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने मंगलवार तड़के ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। चप्पे चप्पे को खंगाला जा रहा है है और साथ ही घरोें में तलाशी के साथ लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई भी आतंकी अभी तक सुरक्षा बलों के हत्थे नहीं चढ़ा है। सुरक्षा बलों ने शाहदरा शरीफ के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन के साथ राजोेरी, बफ्लियाज, थन्नामंडी, मुगल रोड पर भी नाके लगाकर वाहनों की जांच की। थन्नामंडी को कश्मीर घाटी से जोेड़ने वाले पैदल रास्तों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

पिछले दो साल से लगातार हुए हैं आतंकी हमले

बीते दो साल से राजोरी-पुंछ जिले में फिर से दहशत फैलाने के लिए आतंकी लगातार हमले कर रहे हैं। एक जनवरी, 2023 को राजोरी के ढांगरी क्षेत्र में आतंकियों ने सात हिंदुओं की निर्मम हत्या कर दी। पिछले साल ही मई में राजोरी के कंडी केसरी हिल में आतंकियों ने हमला किया, जिसमें सेना के पांच पैरा कमांडो बलिदान हो गए। दहशतगर्दों ने पुंछ के भाटादूड़ियां में अप्रैल, 2023 में सेना के वाहन पर हमला कर पांच जवानों को शहीद कर दिया। पुंछ के टोपा पीर में पिछले वर्ष 22 दिसंबर को सेना के वाहन पर हमला कर चार 4 जवानों को शहीद करने और 2 जवानों को क्षत-विक्षत करने वाले आतंकियों की धरपकड़ में अभी तक सुरक्षा बलों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed