{"_id":"624c9952f2b1696e233ed72d","slug":"lookout-notice-against-former-minister-babu-singh-in-hawala-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : हवाला मामले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस, देश से बाहर भागने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : हवाला मामले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस, देश से बाहर भागने की आशंका
Wed, 06 Apr 2022 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:02 AM IST
सार
देश से बाहर भागने की आशंका को देखते हुए सभी एयरपोर्ट पर बाबू सिंह के संबंध में जानकारी दे दी गई है। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जम्मू-कश्मीर और दूसरे राज्यों में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवाला मामले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। देश से बाहर भागने की आशंका को देखते हुए सभी एयरपोर्ट पर बाबू सिंह के संबंध में जानकारी दे दी गई है। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जम्मू-कश्मीर और दूसरे राज्यों में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बाबू सिंह की तस्वीर और अन्य तरह की जानकारियां दूसरे राज्यों के साथ साझा की गई हैं। पूर्व मंत्री के दुबई और ब्रिटेन के लिंक को ध्यान में रखते हुए पुलिस को उसके विदेश भागने की आशंका है। बता दें कि वेयर हाउस पुलिस ने पांच दिन पहले कश्मीर के रहने वाले वन विभाग के पूर्व कर्मी मोहम्मद शरीफ को दबोचा था, जिसके पास से 6.90 लाख रुपये बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
पूछताछ में शरीफ ने खुलासा किया था कि यह पैसा बाबू सिंह को सौंपना था। बाबू सिंह ने ही उसे यह पैसा कश्मीर से लाने को कहा था। पूछताछ में बाबू सिंह के अलगाववादियों के साथ सांठगांठ भी सामने आई है।
विज्ञापन