{"_id":"5ce47c45bdec22075e076f49","slug":"lok-sabha-result-2019-result-of-the-valley-will-first-come-finally-jammu-and-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा मतगणना 2019: सबसे पहले आएंगे घाटी के नतीजे, अंत में जम्मू और उधमपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा मतगणना 2019: सबसे पहले आएंगे घाटी के नतीजे, अंत में जम्मू और उधमपुर
Wed, 22 May 2019 04:01 AM IST
देव कश्यप
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 22 May 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की छह लोकसभा सीटों में से जम्मू तथा उधमपुर लोकसभा सीट के परिणाम सबसे देर से आएंगे। दरअसल यह देरी पोस्टल बैलेट की स्कैनिंग तथा वीवीपैट मिलान के कारण होनी है। पूरी रियासत में 435 बूथों पर पड़े मतों का ईवीएम तथा वीवीपैट से मिलान होगा। चूंकि, जम्मू और उधमपुर में भारी संख्या में वोट पड़े हैं। इस वजह से यहां अन्य सीटों की तुलना में देरी होगी।
विज्ञापन
जम्मू लोकसभा सीट पर 20 तथा उधमपुर में 17 विधानसभा क्षेत्र हैं। जम्मू सीट पर सांबा, जम्मू, राजोरी, पुंछ जिले आते हैं जिनमें जमकर वोट पड़े हैं। इसके साथ ही उधमपुर सीट के अंतर्गत कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड, रामबन तथा रियासी जिले आते हैं। यहां भी बंपर वोटिंग हुई है। दोनों सीटों को देखा जाए तो 37 विधानसभा के 185 बूथों पर ईवीएम तथा वीवीपैट का मिलान किया जाना है। साथ ही घाटी में बारामुला, अनंतनाग, श्रीनगर सीटों पर काफी कम मतदान हुआ है। यहां की 46 विधानसभा सीटों में वीवीपैट से मिलान में अधिक समय नहीं लगेगा। इसके अलावा लद्दाख की चार विधानसभा की 20 बूथों पर भी ईवीएम और वीवीपैट से मिलान में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। चुनाव कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ईवीएम से गिनती तो पहले पूरी हो जाएगी, लेकिन बिना वीवीपैट से मिलान के अंतिम परिणाम की घोषणा नहीं हो सकती। इस वजह से इन दोनों सीटों के परिणाम की घोषणा देर शाम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जम्मू में 41 व उधमपुर में 22 हजार पोस्टल मत
चुनाव कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, जम्मू सीट के लिए 41 हजार पोस्टल मत पड़े हैं। इनमें से अब तक 28 हजार अब तक प्राप्त हो चुके हैं। बुधवार तक दो हजार और पोस्टल मत प्राप्त होने की उम्मीद है। इसी प्रकार उधमपुर सीट पर 22 हजार में से अब तक 13 हजार पोस्टल मत प्राप्त हो चुके हैं। इन पोस्टल बैलेट की चार जगह स्कैनिंग होनी है। इसमें वक्त लगेगा।
विज्ञापन
जम्मू-उधमपुर में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर
जम्मू तथा उधमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। जम्मू में भाजपा से जुगल किशोर शर्मा व कांग्रेस से रमन भल्ला तथा उधमपुर में भाजपा से डा. जितेंद्र सिंह व कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। एक्जिट पोल में भाजपा को दोबारा यह दोनों सीटें मिलती बताई गई हैं।