फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Elections: udhampur bjp candidate Dr Jitendra Singh full profile millionaire fond of jewellery

लोकसभा चुनाव: डॉ. जितेंद्र सिंह करोड़पति तो पत्नी लखपति, दंपती को गहनों का शौक, पढ़ें कितनी है संपत्ति

Fri, 22 Mar 2024 04:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 04:52 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी के पास डोडा में 1.61 एकड़ कृषि योग्य भूमि (बगीचा), गढ़वाल में 1.20 हेक्टेयर गैर-कृषि योग्य भूमि है। इसके साथ ही उनके पास जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके में आवासीय मकान (कीमत 2.66 करोड़) तथा पत्नी के पास ग्रेटर नोएडा में 16 लाख का फ्लैट है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: udhampur bjp candidate Dr Jitendra Singh full profile millionaire fond of jewellery
डॉ. जितेंद्र सिंह की जनसभा के दौरान - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

उधमपुर-डोडा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह करोड़पति हैं तो उनकी धर्मपत्नी मंजू सिंह लखपति। दंपती को गहनों का शौक है। दोनों के पास अपनी गाड़ियां भी हैं। भाजपा प्रत्याशी के पास न तो कोई लोन है और न ही किसी प्रकार के कर्जदार हैं। बिजली, पानी, टेलीफोन का किराया कुछ भी बकाया नहीं है।

विज्ञापन


नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र के अनुसार, डॉ. सिंह के पास 26 लाख की फोर्ड गाड़ी है तो पत्नी के पास एवियो। डॉ. सिंह के पास 13.30 लाख रुपये के 40 तोला और पत्नी के पास 16.50 लाख के 50 तोला गहने हैं। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के पास डोडा में 1.61 एकड़ कृषि योग्य भूमि (बगीचा), गढ़वाल में 1.20 हेक्टेयर गैर-कृषि योग्य भूमि है। इसके साथ ही उनके पास जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके में आवासीय मकान (कीमत 2.66 करोड़) तथा पत्नी के पास ग्रेटर नोएडा में 16 लाख का फ्लैट है। गांधीनगर में वक्फ की एक दुकान भी किराए पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ पत्र में बताया गया कि डॉ. जितेंद्र की चल संपत्ति 3.33 करोड़ और अचल संपत्ति 3.71 करोड़ है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 88.88 लाख और अचल संपत्ति 66 लाख है। डॉ. सिंह ने स्वयं अर्जित अचल संपत्ति का क्रय मूल्य 1333800.00 और उनकी पत्नी ने 5030000.00 दर्शाया है। 

इसी तरह से डा. सिंह को विरासत में मिली संपत्ति का कुल मूल्य 10500000 रुपये है। उन्होंने खुद के पास 45000 और पत्नी के पास 55000 की नकदी दर्शाई है। आवासीय भवन का मौजूदा बाजार मूल्य 70416327 रुपये और पत्नी की 16488678 रुपये दर्शाई गई है।


दंपती जमा करते रहे हैं आयकर

डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2018-19 में आयकर रिटर्न 2949872, वर्ष 2019-20 में 2958240, वर्ष 2020-21 में 2575940, वर्ष 2021-22 में 3165330 और 2022-23 में 3317330 रुपये दिया है। जबकि उनकी पत्नी ने वर्ष 2018-19 में 574843, वर्ष 2019-20 में 630370, वर्ष 2020-21 में 422580, वर्ष 2021-22 में 481620 और 2022-23 में 573470 दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed