{"_id":"65eefc3a7f5e36b4b20120b8","slug":"lok-sabha-elections-new-voters-excited-to-vote-for-the-first-time-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: पहली बार वोट देने के लिए उत्साहित नए मतदाता, बोले- विकास के मुद्दे पर करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: पहली बार वोट देने के लिए उत्साहित नए मतदाता, बोले- विकास के मुद्दे पर करेंगे मतदान
Mon, 11 Mar 2024 06:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 11 Mar 2024 06:12 PM IST
सार
पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं ने कहा कि वे देश की लोकतांत्रिक सरकार चुनने के लिए अपना वोट देने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं ने कहा कि वे देश की लोकतांत्रिक सरकार चुनने के लिए अपना वोट देने के लिए उत्साहित हैं। वह विकास, रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर वोट देंगे।
विज्ञापन
18 साल की आयु पूरा होने के बाद मैं पहली बार वोट डालूंगा, ये मेरे लिए काफी बड़ा पल होगा। मुझे केंद्र की सरकार चुनने का मौका मिलेगा। मेरा वोट विकास के मुद्दे पर होगा। वर्तमान सरकार ने काफी विकास किया है। देश में एक सकारात्मक सोच आई है। आज युवा डिजिटल इंडिया का लाभ ले रहा है। -अभिमन्यु डब, भगवती नगर, जम्मू
विज्ञापन
मेरा वोट विकास के मुद्दों पर ही होगा। पहली बार वोट डालूंगा ये मेरे लिए बड़ा पल होगा। प्रदेश में लंबे समय से विधानसभा चुनाव नहीं हुआ है। ऐसे मैं मुझे अब केंद्र की सरकार चुनने का मौका मिल रहा है। 18 साल की आयु पूरा करने वाले हर युवा को देश के निर्माण के लिए वोट करना चाहिए। -रोहित रैना, पूरन नगर, जम्मू
विज्ञापन
देश का विकास तेजी से हो रहा है। देश में एक सकारात्मक सोच बनी है। मेरा मुद्दा विकास के साथ मंदिर निर्माण का होगा। लंबे इंतजार बाद देश में राम मंदिर का तोहफा मिला है। ये क्षण हर युवा के लिए बड़ा है। देश के निर्माण के लिए हर व्यक्ति को वोट करना चाहिए। -सार्थक, पूरन नगर, जम्मू