JK Lok Sabha Elections: उधमपुर से लाल सिंह, जम्मू से रमण भल्ला कांग्रेस उम्मीदवार, इन सीटों का है रोचक इतिहास
चौधरी लाल सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में दोबारा कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पहले वह दो बार उधमपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने उधमपुर संसदीय सीट से चौधरी लाल सिंह और जम्मू से रमण भल्ला को प्रत्याशी घोषित किया है। भल्ला पर कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार दांव लगाया है तो लाल सिंह ने दो दिन पहले घर वापसी की है। दोनों ही नेताओं के नाम काफी समय से चर्चा में रहे। कांग्रेस की ओर से शनिवार की देर रात 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
चौधरी लाल सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में दोबारा कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पहले वह दो बार उधमपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2004 और 2009 में चुनाव जीतने के बाद 2014 में उनकी जगह पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को मैदान में उतार दिया।
इससे नाराज होकर चौधरी लाल सिंह ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। वह विधानसभा चुनाव लड़े और पीडीपी कांग्रेस सरकार में मंत्री भी बनाए गए। लेकिन रसाना मामले को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी। बाद में डोगरा स्वाभिमान संगठन का गठन किया। अब वह एक बार फिर उधमपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
डॉ. जितेंद्र सिंह और जीएम सरूरी को चुनौती देंगे लाल सिंह
उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह तथा डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के जीएम सरूरी से होगा। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला 2019 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा ने जीत हासिल की थी। अब इस चुनाव में भी दोनों मुकाबले के लिए तैयार हैं।
प्रदेश की तीन सीटों अनंतनाग-राजोरी, श्रीनगर व बारामुला के लिए अभी किसी भी दल ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में सभी दल प्रत्याशी घोषित कर देंगे। सभी पार्टियों की ओर से प्रत्याशी चयन पर मंथन चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.