{"_id":"65b5f990177d23f32107e247","slug":"lok-sabha-elections-bjp-general-secretary-tarun-chugh-appointed-in-charge-of-jammu-kashmir-and-ladakh-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: भाजपा महासचिव तरुण चुघ जम्मू कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: भाजपा महासचिव तरुण चुघ जम्मू कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी नियुक्त
Sun, 28 Jan 2024 12:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:22 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए भाजपा के जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुग और सह प्रभारी (प्रदेश के भी सह प्रभारी) आशीष सूद लंबे समय से जम्मू कश्मीर की राजनीति से जुड़े हैं।
विज्ञापन
तरुण चुघ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को जम्मू कश्मीर और लद्दाख का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए भाजपा के जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुग और सह प्रभारी (प्रदेश के भी सह प्रभारी) आशीष सूद लंबे समय से जम्मू कश्मीर की राजनीति से जुड़े हैं। दोनों ही नेता निरंतर जम्मू और कश्मीर के दौरे पर रहे हैं, जिससे उन्हें संसदीय चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
पार्टी इस बार जम्मू, उधमपुर के साथ नई अनंतनाग-पुंछ सीट पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है। पार्टी हाई कमान ने इस बार चुनाव में 51 प्रतिशत तक वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। चुग अपने दौरों के दौरान क्षेत्रीय दलों नेकां, पीडीपी के साथ कांग्रेस पर लगातार हमला बोलते रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में पांच लोक सभा सीटों में जम्मू और उधमपुर पर पार्टी का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार परिसीमन के बाद अनंतनाग-पुंछ सीट पर भाजपा की अधिक नजर है। भाजपा इसे हासिल करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। चुनाव प्रभारी बनने के बाद आगामी दिनों में चुघ और सूद के जम्मू कश्मीर के दौरे बढ़ना लाजमी है। इसमें लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए नए कार्यक्रमों पर काम किया जा सकता है। मौजूदा पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें नए मतदाताओं के साथ खासतौर पर नौजवानों को अपने साथ जोड़ने के लिए जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन