लोकसभा चुनाव: कठुआ में नन्हों ने समझाया लोकतंत्र का महत्व, मॉक ड्रिल में बच्चों ने दिखाई मतदान प्रक्रिया
कठुआ के सरकारी प्राइमरी स्कूल गुज्जर बस्ती के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने लाइव मॉक ड्रिल कर मतदान की पूरी प्रक्रिया के बारे में जाना और दूसरों को भी समझाया। इस दौरान वहां गत्ते से बनी वीवीपैट मशीन लगाई गई, बैलेट बॉक्स बनाया गया। बच्चे ही प्रिजाइडिंग ऑफिसर बने और वोटर भी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव काफी नजदीक आते जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर सहित देश भर में लोकतंत्र के इस पर्व को मनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। एक तरफ नेता अपनी-अपनी पार्टी के हित में मतदाता को मत करने के लिए कह रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ चुनाव आयोग द्वारा लोगों को बढ़ चढ़ का मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में कठुआ के सरकारी प्राइमरी स्कूल गुज्जर बस्ती के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने लाइव मॉक ड्रिल कर मतदान की पूरी प्रक्रिया के बारे में जाना और दूसरों को भी समझाया। इस दौरान वहां गत्ते से बनी वीवीपैट मशीन लगाई गई, बैलेट बॉक्स बनाया गया। बच्चे ही प्रिजाइडिंग ऑफिसर बने और वोटर भी।
बच्चों ने कागज के बने मतदान पहचान पत्र दिखाकर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया और उंगुली पर स्याही का रंग भी लगाया गया। इस दौरान बच्चों ने मतदान प्रक्रिया केवल दिखाई ही नही, बल्कि उसे समझ भी लिया।
पहले चरण के चुनाव 19 अप्रैल को होने जा रहे हैं, जिसमें जम्मू कश्मीर की उधमपुर-डोडा सीट पर मतदान होगा।
चुनाव में मतदान करने की ली शपथ
राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन में कॉलेज की एनएसएस इकाई और चुनावी साक्षरता क्लब के सहयोग से प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्रों ने शपथ समारोह में भाग लिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अनुपमा गुप्ता ने चुनाव में निष्पक्ष और स्वतंत्र भागीदारी के बारे में जनता को जागरूक किया और लोगों से बिना किसी पूर्वाग्रह और पक्षपात के निडर होकर वोट डालने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का प्रबंधन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण देव सिंह और कॉलेज के चुनावी साक्षरता क्लब के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर डॉ. मुनीशा देवी, डॉ. शालू रानी, डॉ. हसीना राजपूत, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. रीमी वर्मा, प्रो. प्रीति गुप्ता और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।