फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha Election : Altaf Bukhari said Why NC PDP not make Article 370 permanent during their 70 years of ru

Election: अल्ताफ बुखारी बोले- नेकां-पीडीपी ने अपने 70 वर्ष के शासन में अनुच्छेद 370 को स्थायी क्यों नहीं बनाया

Sun, 05 May 2024 03:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 05 May 2024 03:44 PM IST
सार

अल्ताफ बुखारी ने कहा कि पीडीपी और नेकां का एकमात्र मकसद अपने परिवारों के भीतर सत्ता बनाए रखना रहा है। अगर नेकां और पीडीपी ने पिछले सात दशकों में क्षेत्र की विशेष स्थिति को सुरक्षित करने की दिशा में काम किया होता तो उस पांच अगस्त 2019 की घटना को टाला जा सकता था।

विज्ञापन
lok sabha Election : Altaf Bukhari said Why NC PDP not make Article 370 permanent during their 70 years of ru
अल्ताफ बुखारी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर तीखा हमला बोला है। बुखारी ने कहा कि अतीत में दोनों पार्टियों ने 70 साल तक प्रदेश की सत्ता पर राज किया, तब क्यों नहीं भारतीय संविधान में अनुच्छेद 370 को स्थायी बनाया गया। उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया तो नेकां और पीडीपी ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों का एकमात्र मकसद अपने परिवारों के भीतर सत्ता बनाए रखना रहा है। अगर नेकां और पीडीपी ने पिछले सात दशकों में क्षेत्र की विशेष स्थिति को सुरक्षित करने की दिशा में काम किया होता तो उस पांच अगस्त 2019 की घटना को टाला जा सकता था।
विज्ञापन


उन्होंने नेकां पर बिजली परियोजनाओं को बेचने का आरोप लगाया, जिससे बिजली की दरें अत्यधिक बढ़ गईं। अपनी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि उनका एजेंडा है कि हर महीने 500 यूनिट तक बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखारी ने 370 के हटाए जाने के बाद नेकां सांसदों की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। उन्होंने नेकां और पीडीपी के शासन के दौरान युवा सशक्तिकरण और रोजगार सृजन में कमी पर भी दोनों पार्टियों को घेरा।
बुखारी ने कहा कि नेकां और पीडीपी ने कितने युवाओं को आज़ाद कराया? उन्हें ऐसे कितने प्रोजेक्ट लाए जो युवाओं के लिए रोजगार पैदा कर सकते थे? वे किस मुंह से लोगों से वोट मांग रहे हैं। जब महबूबा से पूछा गया कि उनके सांसदों ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया तो उन्होंने उन्हें गद्दार और भाजपा का प्रतिनिधि करार दिया, लेकिन अब उनके पिछले पाप कैसे मिट गए और वे फिर से पीडीपी के साथ हैं।

अपनी पार्टी के अध्यक्ष ने पीडीपी पर भी निशाना साधा और उन पर फल उद्योग जैसे प्रमुख क्षेत्रों की उपेक्षा करने और सरकार में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए अपराधों के लिए व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराने में विफल रहने का आरोप लगाया। कहा, कि उन्होंने हमारे युवाओं को जेल में डाल दिया, लोगों को मारा। उन्हें अब आसिया और नीलोफर की याद क्यों नहीं आ रही? जब महबूबा सरकार में थीं तो उन्होंने शोपियां बलात्कार और हत्या मामले की जांच क्यों नहीं की।

बुखारी ने लोगों की शिकायतों को दूर करने और पिछले अन्याय के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करने का वादा करते हुए कहा, 'जब हम सरकार बनाएंगे तो हम उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे।'

बुखारी ने माता-पिता से अपने बच्चों को भटकने से बचाने के लिए उन पर सतर्क नजर रखने का आग्रह करते हुए व्यापक भलाई के लिए देश के प्रति वफादारी को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार को श्रेय देते हुए 2019 के बाद से हताहतों की संख्या में उल्लेखनीय कमी का हवाला दिया। “सच्चाई यह है कि हम इस देश के नागरिक हैं और हमें अपनी भलाई के लिए हर कीमत पर इसके प्रति वफादार रहना होगा। अपने युवाओं को जेलों से आज़ाद कराना होगा. लेकिन मैं माता-पिता से अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें भटकने न दें। जब महबूबा मुख्यमंत्री थीं तब 31714 लोग घायल हुए थे और 200 लोग मारे गए थे. बुखारी ने कहा, हमें केंद्र सरकार को श्रेय देना होगा क्योंकि 2019 के बाद से कोई भी व्यक्ति घायल या मारा नहीं गया है।

नेकां ने कभी कांग्रेस को नाली का कीड़ा बताया और आज कर लिया गठबंधन- बुखारी

अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने कहा कि कांग्रेस को कभी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने नाली का कीड़ा करार दिया था, लेकिन अब वे एक साथ गठबंधन कर संसदीय चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''उनके पास कोई सिद्धांत नहीं है और वे सत्ता की लालसा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। नेकां का उदाहरण लीजिए, जो आज कांग्रेस के साथ हाथ मिलाए हुए है। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 'गटर के कीड़े' कहते थे और उनके सामाजिक बहिष्कार का आह्वान करते थे। इसी तरह, दूसरों पर भाजपा का एजेंट करार देने वाली पीडीपी ने गठबंधन सरकार बनाने के लिए उसी भाजपा के साथ मिलकर 2014 के चुनावों में जनता के जनादेश को धोखा दिया था।'

बुखारी ने कहा कि पारंपरिक पार्टियां (नेकां और पीडीपी) स्वभाव से पाखंडी होती हैं और सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। उन्होंने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की। अपनी पार्टी अध्यक्ष ने लोगों से अपने वोट की ताकत से इन पारंपरिक पार्टियों को खारिज करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ''आपके पास इन वंशवादी पार्टियों से हमेशा के लिए छुटकारा पाने का अवसर है। उन्होंने अपने उत्तेजक आख्यानों और भावनात्मक नारेबाजी से आपको लगातार धोखा और गुमराह किया है। इन पार्टियों के नेताओं ने आपको मौत और विनाश के रास्ते पर ले जाकर अपने लिए साम्राज्य बनाया है।'

बुखारी ने कहा, 'अपनी पार्टी नकली वादों की भावनात्मक कहानियों के माध्यम से लोगों को गुमराह नहीं करती है। हमारी राजनीति सच्चाई और अखंडता पर आधारित है। हमारा लक्ष्य जम्मू-कश्मीर की शांति, समृद्धि और विकास के लिए काम करना है। हम अपनी युवा पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed