{"_id":"6ad7cfc2c6743cd9800030ed","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1024-1044418-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एआई एजेंट के लिए बनाया ब्राउजर, जम्मू के युवा के स्टार्टअप में 4.8 करोड़ का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एआई एजेंट के लिए बनाया ब्राउजर, जम्मू के युवा के स्टार्टअप में 4.8 करोड़ का निवेश
विज्ञापन
- वाई कॉम्बिनेटर ने लगाए 5 लाख डॉलर, 22 वर्षीय अरमान ने तीन दोस्तों के साथ शुरू की कंपनी
- ब्राउजर इंजन फोर्ट्रेस एक लाख से ज्यादा बार इंस्टॉल, 170 से अधिक कंपनियां कर रहीं इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू के 22 वर्षीय अरमान लूथरा ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर ऐसी तकनीक बनाई है, जो एआई को वेबसाइट पर टिकट बुक करने और ऑनलाइन फॉर्म भरने जैसे काम करने में मदद करती है। उनके स्टार्टअप टिलियन में अमेरिका की स्टार्टअप संस्था वाई कॉम्बिनेटर ने 5 लाख डॉलर (करीब 4.8 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। कंपनी के ब्राउजर इंजन फोर्ट्रेस को एक लाख से ज्यादा बार इंस्टॉल किया जा चुका है और 170 से अधिक कंपनियां इसका इस्तेमाल कर रही हैं।
जब एआई से कोई ऑनलाइन काम करने को कहा जाता है, तो उसे वेबसाइट खोलने और उस पर जरूरी जानकारी भरने जैसे काम भी करने पड़ते हैं। टिलियन का ब्राउजर इंजन फोर्ट्रेस इसी प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार, इसके ब्राउजर इंजन ने दो सार्वजनिक परीक्षणों में पहला स्थान हासिल किया है।
टिलियन शुरू करने से पहले अरमान ने 19 वर्ष की उम्र में स्क्रिबिया नाम का एआई आधारित पढ़ाई का एप बनाया था। लॉन्च के दो सप्ताह के भीतर इसे पांच हजार बार इंस्टॉल किया गया था। बाद में उन्होंने वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट में भी काम किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
न्यू प्लॉट इलाके के रहने वाले हैं अरमान
अरमान लूथरा जम्मू के न्यू प्लॉट इलाके के रहने वाले हैं। उनके पिता बलदेव राज लूथरा स्वर्णकार हैं, जबकि मां डॉ. सोनिया लूथरा प्रोफेसर रही हैं। उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका जाने के बाद अरमान की मुलाकात मोहम्मद शाहरियर इस्लाम अरहम, काजी फर्दिनुल हक और अब्दुल बासित तोंमनोय से हुई। चारों ने मिलकर टिलियन की शुरुआत की। कंपनी वाई कॉम्बिनेटर के फॉल 2026 बैच में शामिल हुई है। इसके चारों संस्थापक फिलहाल सैन फ्रांसिस्को में हैं। अरमान कंपनी के सीईओ हैं और उत्पाद व बिक्री का काम देखते हैं। अरहम कंपनी के मुख्य तकनीकी अधिकारी हैं, जबकि हक और तोंमनोय एआई सिस्टम और शोध पर काम करते हैं।