फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: श्रीराम की झांकियों ने जीवंत किए रामायण के प्रसंग

विज्ञापन
religious news
- दीवान मंदिर और लक्ष्मीनारायण मंदिर से निकाली झांकियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मंदिरों के शहर में दशहरे पर भगवान श्रीराम की झांकियों ने वातावरण भक्तिमय बना दिया। पंजतीर्थी स्थित दीवान मंदिर और गांधीनगर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से निकली झांकियों में श्रीराम के जीवन और रामायण के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया गया। जय श्रीराम के जयकारों से माहौल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर शीश नवाया।

झांकियों ने लोगों को रामायण की उन शिक्षाओं की याद दिलाई, जो सत्य, धर्म, त्याग और मर्यादा का महत्व बताती हैं। भगवान श्रीराम का जीवन कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य निभाने और वचन का पालन करने की प्रेरणा देता है। रावण पर उनकी विजय बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दीवान मंदिर से निकली झांकी के संबंध में सनातन धर्म सभा नाटक समाज के अध्यक्ष अनिल मसूम ने कहा कि ये झांकियां शहरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed